{"_id":"61770efe71e25e70ce6c5279","slug":"aligarh-water-logged-at-ramghat-road-near-pac-road-jam-city-office-news-ali2766714145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पीएसी के पास रामघाट रोड बनी तालाब, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पीएसी के पास रामघाट रोड बनी तालाब, लगा जाम
विज्ञापन
रामघाट रोड निकट पीएसी पेट्रोल पंप के सामने लगा घंटो जाम। जाम में जूझते रहे राहगीर। अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने बड़े-बड़े गड्ढे व जलभराव की समस्या नासूर बनती जा रही है। रविवार रात हुई बारिश ने राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। गड्ढों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। सड़क तालाब का रूप ले चुकी है। सोमवार को इन गड्ढों में फंसकर कई ई-रिक्शा व ऑटो पलट गए और उसमें बैठे लोग कीचड़युक्त पानी में गिर पड़े।
कई कारें व बाइकें भी जलभराव में फंसकर बंद हो गईं। इसके चलते यहां पर सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा। संत फिदेलिस एवं आसपास के अन्य स्कूलों में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में शामिल होने आए अभिभावक भी बमुश्किल ही मीटिंग में पहुंच सके। ऑफिस एवं अन्य कामों से आने-जाने वाले लोग भी बेहद परेशान रहे।
रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने जलभराव व गड्ढों की समस्या करीब डेढ़ वर्ष पुरानी है। मुरादाबाद, बुलंदशहर समेत अन्य जिलों को जाने वाले एवं वीवीआईपी के आगमन के लिए इस्तेमाल होने वाली इस सड़क पर गड्ढे व जलभराव से राहगीर एवं वाहन स्वामियों का बुरा हाल है। कुछ समय पहले पीडब्लूडी ने इन गड्ढों को भरवाकर सड़क का निर्माण कराकर खानापूर्ति कर दी थी।
विज्ञापन
लेकिन दो हफ्ते पहले हुई बारिश से सड़क उखड़ गई और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। बताया जा रहा है कि यहां का पानी सूखने के बाद नाला निर्माण होने जा रहा था कि रविवार रात हुई बारिश ने उम्मीदों पर फिर पानी फेर दिया। गड्ढों में कई फुट तक पानी भरने से सड़क तालाब का रूप ले चुकी है।
आलम यह है कि दोपहिया वाहन चालक यहां पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं तो चौपहिया वाहन पानी में फंसकर बंद हो रहे हैं। सोमवार को जलभराव में वाहन फंसने से लंबा जाम लग गया। जाम में फंसकर लोग बेहद परेशान रहे। पीडब्लूडी के एई सुनील चौहान ने बताया कि सड़क पर भरा पानी पंप सेट से निकाला जाएगा। पानी सूखने पर नाला निर्माण समेत अन्य काम कराए जाएंगे।
योगी सरकार ने समस्या को बढ़ाने का किया है काम
पेट्रोल पंप के सामने जलभराव व गड्ढों की समस्या पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को जलभराव के चलते बच्चे और अभिभावक पैरेंट्स मीटिंग में जाने के लिए घंटों जाम में फंसे रहे। पूरी सड़क पानी में डूबी हुई थी।
यह सड़क किसी अप्रिय घटना का निमंत्रण दे रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अलीगढ़ प्रशासन किसी दुर्घटना के बाद ही जागेगा। योगी सरकार विकास की बात करती है, लेकिन अतरौली रोड जैसे वीवीआईपी रास्ते को सही नहीं करा पा रही है। उत्तर प्रदेश को योगी सरकार ने गड्ढा मुक्त नहीं गड्ढायुक्त बना दिया है।