फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Warrant issued for five including inspector in attack-kidnapping on businessman

अलीगढ़ : कारोबारी पर हमला-अपहरण में इंस्पेक्टर सहित पांच के वारंट जारी

Thu, 28 Oct 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Warrant issued for five including inspector in attack-kidnapping on businessman
तालानगरी के कारोबारी के अपहरण व हमले के आरोपी बुलंदशहर के निलंबित इंस्पेक्टर सहित पांच के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी कर दिए हैं। पुलिस स्तर से ये वारंट तामील कराए जा रहे हैं। अगर इसके बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुए तो कुर्की की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

हरदुआगंज क्षेत्र में तालानगरी स्थित फूड फैक्टरी के स्वामी अभिषेक तिवारी को बुलंदशहर कोतवाली के अपर निरीक्षक कुछ लोगों के सहयोग से यहां से बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना बुलंदशहर से रवानगी कराए अगवा कर ले गए थे। मामले में जब अधिकारियों तक बात पहुंची तो आनन-फानन आरोपी उन्हें गभाना टोल के आगे से वापस लेकर आए और हरदुआगंज थाने छोड़ गए।
विज्ञापन

प्रकरण में अभिषेक के आरोप व पुलिस जांच के आधार पर अधिकारियों के निर्देश पर अपहरण व हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें बुलंदशहर कोतवाली के अपर निरीक्षक अजय यादव के अलावा राजीव शर्मा, अमित अरोरा, अजय कुमार आदि आरोपी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर को बुलंदशहर में निलंबित किया गया। मामले में सीओ अतरौली द्वारा जांच की जा रही है। सीओ अतरौली शिव प्रताप सिंह के अनुसार सभी पांच आरोपियों के वारंट न्यायालय से ले लिए गए हैं। उन्हें तामील कराया जा रहा है। अगर आरोपी जल्द हाजिर नहीं हुए तो कुर्की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed