फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Two youths going to the procession lost their lives in the accident both were residents of Soron area of Kasganj district

अलीगढ़: बरात में जा रहे दो युवकों की हादसे में गई जान, दोनों कासगंज जनपद के सोरों क्षेत्र के थे निवासी

Wed, 11 May 2022 02:14 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली (अलीगढ़) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 11 May 2022 02:14 AM IST
सार

जिला कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर पुख्ता निवासी दो युवक सोमवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बनूपुरा जा रहे थे। गांव बाढ़ौल के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Aligarh Two youths going to the procession lost their lives in the accident both were residents of Soron area of Kasganj district
ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बाढ़ौल के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक से पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के बनूपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जिला कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर पुख्ता निवासी प्रदीप कुमार (22) पुत्र शिवचरन व हरीश कुमार (23) पुत्र छोटेलाल सोमवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बनूपुरा जा रहे थे। गांव बाढ़ौल के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा होते ही राहगीरों व आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खबर पाकर दोनों मृतकों के परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। थाना पुलिस के अनुसार मृतकों के परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed