{"_id":"6269a24653999a3db06dff63","slug":"aligarh-two-inspectors-15-including-eight-sis-transferred-in-poisonous-liquor-scandal-aligarh-news-ali290279568","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जहरीली शराब कांड में दो इंस्पेक्टर, आठ एसआई सहित 15 के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जहरीली शराब कांड में दो इंस्पेक्टर, आठ एसआई सहित 15 के तबादले
विज्ञापन
प्रदेश में सुर्खियों में रहे जिले के जहरीली शराब कांड में लापरवाही के आरोपी पुलिसकर्मियों पर पुलिस महानिदेशालय निगाह टेढ़ी हो गई है। जिले में तैनात दो इंस्पेक्टर, 8 दरोगाओं सहित 15 पुलिसकर्मियों को जिले की तैनाती से हटा दिया गया है।
इन सभी के प्रदेश की अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर या पुलिस कार्यालयों में तबादले कर दिए गए हैं। तबादला आदेश जिला पुलिस मुख्यालय को मिलने पर इन्हें जिले से कार्यमुक्त किया गया है। पुलिस महानिदेशालय स्तर से जिनके तबादले किए गए हैं, उनमें घटना के समय खैर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात प्रवेश कुमार को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जालौन, टप्पल इंस्पेक्टर के पद पर तैनात प्रवीन कुमार मान को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुल्तानपुर भेजा गया है।
एसओ पिसावा के पद पर तैनात एसआई जितेंद्र भदौरिया को राज्य क्राइम रिकार्ड ब्यूरो लखनऊ, जवां के कार्यवाहक एसओ व सीडीएफ चौकी प्रभारी रहे एसआई अरविंद व जवां के ही एसआई मोहनवीर को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जालौन, एसआई योगेश तिवारी को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मिर्जापुर चुनार, ज्वालापुरी पर रहे आशीष को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सीतापुर, लोधा के दरोगा संदीप कुमार को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर गोरखपुर, अमित कुमार को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुल्तानपुर, एसआई मयंक को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर उन्नाव भेजा गया है।
विज्ञापन
सिपाही श्रवण कुमार व हर्ष को सीतापुर, धनेंद्र को डीजीपी मुख्यालय, रोहित को मिर्जापुर चुनार, आलोक को गोरखपुर भेजा गया है। बता दें कि ये वे पुलिसकर्मी हैं जो इस घटना के बाद से जिले में ही तैनात थे। इन सभी को तबादला आदेश आने पर कार्यमुक्त किया गया है।
बता दें कि इस घटना के बाद अधिकारियों के निर्देश पर एसपी सिटी स्तर से पुलिस भूमिका की जांच की गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट में इन सभी को अपने कार्य के प्रति अपेक्षित जिम्मेदार न होने का दोषी माना गया। इसके अलावा, आधा दर्जन दरोगा और भी इस जांच की जद में आए थे, जिनका पूर्व में गैरजनपद तबादला कर दिया गया था।
इनमें से अधिकतर पुलिसकर्मी एडीएम प्रशासन स्तर से की गई मजिस्ट्रेटी जांच में भी लापरवाही के दोषी माने गए थे। उस जांच रिपोर्ट को पिछले माह डीएम स्तर से शासन को भेजा गया है। माना जा रहा है कि यह तबादला कार्रवाई इन दोनों जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई है।
- एसपी सिटी स्तर पर हुई जांच में जो पुलिसकर्मी अपेक्षित जिम्मेदारी न निभाने के दोषी पाए गए। उनकी रिपोर्ट दी गई थी। उसी आधार पर ये तबादले हुए हैं, जो लोग दूसरे जनपदों में चले गए। उनके लिए उन जनपदों के पुलिस प्रमुखों को लिखा गया है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
मजिस्ट्रेटी जांच में ये थे लापरवाही के दोषी
तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र अतरौली अवनीश कुमार पांडेय, आबकारी निरीक्षक गभाना चंद्र प्रकाश यादव, आबकारी निरीक्षक लोधा, खैर व टप्पल राजेश कुमार यादव, आबकारी सिपाही रामराज राना, अशोक कुमार, नितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, योगेंद्र सिंह, तत्कालीन एसओ अकराबाद रजत कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर खैर प्रवेश कुमार, गभाना सुबोध कुमार, टप्पल प्रवीन कुमार मान, थानाध्यक्ष जवां चंचल सिरोही, लोधा अभय कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी जट्टारी शक्ति राठी, चौकी प्रभारी जवां अरविंद कुमार, चौकी प्रभारी पनैठी सिद्धार्थ कुमार, मुख्य आरक्षी लोधा उम्मेद सिंह, आरक्षी श्रवण कुमार, आलोक कुमार, घनेंद्र, एहतेशाम खां, अमित कुमार, रोहित कुमार व विक्की शर्मा शामिल हैं। इनमें से कई अधिकारी व कर्मचारियों का गैर जनपदों में स्थानांतरण हो चुका है ।