फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Two dozen WhatsApp groups marked, messages from Delhi Chalo running

अलीगढ़ : दो दर्जन व्हाट्सएप ग्रुप चिह्नित, चल रहे दिल्ली चलो के संदेश

Sun, 19 Jun 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Two dozen WhatsApp groups marked, messages from Delhi Chalo running
टप्पल बवाल के बाद सोशल मीडिया पर निगरानी कर रही साइबर सेल ने दिल्ली चलो के संदेश प्रसारित कर रहे दो दर्जन व्हाट्सएप ग्रुप चिह्नित किए हैं। इस संदेश में आर्मी व सरकार से जुड़े तमाम भड़काऊ संदेश भी शामिल हैं। इनमें 20 जून को दिल्ली के साथ-साथ मथुरा में अलग-अलग तारीखों में एकत्रित होने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

इन ग्रुपों में अपने जिले के टप्पल, खैर, गोंडा व इगलास आदि के युवक शामिल हैं। इनके आरोपियों को पुलिस चिह्नित कर रही है। खास बात है कि इन ग्रुपों में टप्पल, खैर गोंडा के कोचिंगों में सेना भरती की तैयारी कर रहे युवक शामिल हैं। पुलिस की निगरानी व धरपकड़ बढ़ने के बाद 800 से ज्यादा लोगों ने ग्रुप छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के ममेरे भाई को जनता ने उपद्रवियों से बचाया
शुक्रवार को हंगामा के बीच टप्पल के श्री वैष्णो होटल के करीब राज्यमंत्री अनूप प्रधान के ममेरे भाई व बुलंदशहर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार फंस गए। वह उपद्रवियों को देख बेसमेंट में छिप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पहले तो उनकी गाड़ी से कमल के निशान को हटाया फिर भाजपा के झंडे पर कंबल डाला और उनके कपड़े बदलकर अंदर मकान में छिपा लिया। वहीं, बाहर उपद्रवी सरकारी बसों में तोड़फोड़ करने व आग लगाने के बाद वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed