फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Two days lockdown from today

अलीगढ़ : दो दिन का लॉकडाउन आज से

Sat, 11 Jul 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Two days lockdown from today
लॉकडाउन से पहले महावीर गंज बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना के बढ़ते मामलों और सामुदायिक संक्रमण के खतरे को भांपकर शनिवार और रविवार को दो दिन पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है, जो शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। शहरी औद्योगिक इकाइयां पूर्णत: बंद रहेंगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में इकाइयों में कामकाज होगा, वहां के स्थानीय कामगार काम पर जा सकेंगे। सुबह छह से 11 बजे तक दूध, सब्जी, डेयरी, फल की दुकानें खुलेंगी। आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं को छोड़ कर सामान्य दफ्तर और बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं, मेडिकल स्टोर और अस्पताल यथावत खुले रहेंगे। आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर लॉकडाउन का पूर्णत: पालन कराया जाएगा। तहसील क्षेत्रों के बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, सीडीओ अनुनय झा सहित जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थित में लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान मास्क अनिवार्य रहेगा और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। एसडीएम अपने क्षेत्र में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएंगे। नगरीय निकायों, नगर निगम और ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन व साफ-सफाई होगी। नगर आयुक्त, सीएमओ, डीपीआरओ, बीडीओ तथा समस्त अस्पतालों के सीएमएस रोस्टर से इसको पूरा करेंगे। एडीएम प्रशासन नगर निगम क्षेत्र के नोडल अधिकारी एवं समस्त उपजिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसील के नोडल अधिकारी रहेंगे। नगर निगम क्षेत्र में समस्त थानावार मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

ये खुला रहेगा
- दूध, दही, डेयरी, सब्जी, फल की दुकानें सुबह छह बजे से 11 बजे तक खुलेंगी।
- केवल दूध की दुकानें शाम 4 से 6 बजे तक दोबारा खुल सकेंगी।
- धनीपुर थोक मंडी में सब्जी की बिक्री रात 12 से सुबह पांच बजे तक होगी।
- मेडिकल स्टोर व अस्पताल सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे।
- शराब, बियर की दुकानें यथावत समय से खुलेंगी।
ये रहेगा बंद
- किराना की दुकानें पूर्ण रूप से रहेंगी बंद।
- थोक दवा बाजार फफाला पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
- दूध, सब्जी फल को छोड़कर सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी।
- सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
- सरकारी व निजी दफ्तर, शोरूम, शहरी इलाके की फैक्ट्रियां बंद रहेंगी।
- अनाज मंडी, इंड्रस्टियल स्टेट एवं थोक व्यापार की दुकानें बंइ रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed