फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Trial completed in girl's murder after rape

अलीगढ़ : दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या में ट्रायल पूरा

Thu, 28 Apr 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Trial completed in girl's murder after rape
इगलास कस्बे में 6 मार्च की रात नौ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या में ट्रायल पूरा हो गया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष न्यायालय पॉक्सो की अदालत में 50 दिन में ट्रायल आदि की प्रक्रिया पूरी कर बृहस्पतिवार को सजा के लिए तारीख नियत की गई है। यह जानकारी विशेष लोक अभियोजक की ओर से दी गई है। पिछले कुछ वर्षों में जिले में यह पहला ऐतिहासिक मामला होगा, जिसमें इतनी जल्द ट्रायल पूरा होगा।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक महेश सिंह के अनुसार, इगलास में 9 वर्षीय बच्ची को मुंह बोला मामा छह मार्च की रात खाने का सामान दिलाने के बहाने ले गया था। साथ में बच्ची की दो और बहनें थीं। इसके बाद दोनों को घर भेज दिया, तीसरी को अपने साथ बरात घर में ले गया, जहां दुष्कर्म के बाद उसकी ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने रात भर के प्रयास में आरोपी से सच उगलवाकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले में जल्द चार्जशीट दायर की और अन्य साक्ष्य पेश किए। अभियोजन पैरवी के प्रयास में आरोप तय होने के साथ मुकदमे का ट्रायल भी शुरू हो गया। महेश सिंह के अनुसार इसमें 50 दिन का लक्ष्य तय कर ट्रायल पूरा कराने का प्रयास किया और ट्रायल पूरा हो गया। अब बृहस्पतिवार को सजा के लिए तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed