{"_id":"611eb4088ebc3e79fe261f6b","slug":"aligarh-traffic-control-equipment-started-at-dhanipur-airport-city-office-news-ali271075151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : धनीपुर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक कंट्रोल उपकरण लगना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : धनीपुर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक कंट्रोल उपकरण लगना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल उपकरण लगना शुरू हो गए हैं। अगले महीने धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के लोकार्पण की संभावना जताई जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के 10 सितंबर के आसपास आने की संभावना है। इसके चलते प्रशासन सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है।
अंदाजा लगाया जा रहा सितंबर तक ही किसी एविएशन कंपनी को टेंडर मिलने की संभावना है। लोकार्पण के बाद ही यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। प्रथम उड़ान लखनऊ के लिए होने की संभावना है। शासन स्तर पर उड़ान संबंधी लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन भी किया जा चुका है।
उड़ान स्कीम के तहत धनीपुर हवाई पट्टी को मिनी एयरपोर्ट के तौर पर विकसित किया गया है। अब तक करीब 60 करोड़ से अधिक धनराशि शासन इस पर खर्च कर चुका है। राजकीय निर्माण निगम एयरपोर्ट अथॉरिटी को इस सौंपने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट/धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल उपकरण लगाने का काम शुरू हो गया है। जल्द एयरपोर्ट के सभी काम पूरे होने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों इसका लोकार्पण प्रस्तावित है।