फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh to Agra to become Greenfield Expressway

Good News: अब अलीगढ़ से आगरा पहुंचेंगे एक घंटे में, बनने जा रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन गांव से गुजरेगा

Fri, 29 May 2026 02:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 29 May 2026 02:28 PM IST
सार

अलीगढ़-आगरा के बीच 65 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पश्चिमी यूपी के परिवहन में बड़ा बदलाव लाएगा। इस चार लेन एक्सप्रेसवे पर 1536 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसे भविष्य में छह लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। यह हाथरस के 48 गांवों से गुजरेगा। इसका निर्माण दो चरणों में 2027 तक पूरा होने की संभावना है।

विज्ञापन
Aligarh to Agra to become Greenfield Expressway
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे - फोटो : एआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ और आगरा के बीच 65 किलोमीटर लंबा होगा। इसके बनने के बाद अलीगढ़ से आगरा एक घंटे और दिल्ली-नोएडा दो घंटे में पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन


ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे  अलीगढ़ और आगरा को जोड़ेगा। इसके निर्माण पर 1536 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी यह 4 लेन का होगा, जिसे बाद में 6 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। यह एक्सप्रेसवे हाथरस जिले के 48 गांवों की लगभग 322 हेक्टेयर भूमि से गुजरेगा। 
विज्ञापन


दो चरणों में होगा निर्माण
नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण अलीगढ़ में नेशनल हाईवे 509 से हाथरस के असरोई गांव तक 28 किलोमीटर का होगा। दूसरा चरण हाथरस से आगरा के खंदौली के पास यमुना एक्सप्रेसवे में मिलेगा। यह परियोजना 2027 तक पूरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों को मिलेगा लाभ
यह एक्सप्रेसवे कई शहरों को जोड़ेगा और सफर आसान बनाएगा। यह हाथरस के पास बरेली-मथुरा हाईवे से भी जुड़ेगा। आगरा में यह यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। इससे बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, नोएडा और दिल्ली का सफर आसान होगा। पश्चिमी यूपी के शहरों से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

एक घंटे में अलीगढ़ से आगरा, दो घंटे में दिल्ली-नोएडा
एक्सप्रेसवे बनने के बाद आगरा से अलीगढ़ का सफर भी एक घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी यह दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक समय लगता है। नोएडा से अलीगढ़ की दूरी करीब दो घंटे की रह जाएगी। वर्तमान में इस सफर में तीन घंटे लगते हैं।  कुल 66 गांव सीधे सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे, जिनके लिए 49 फुटओवर ब्रिज और अंडरपास बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed