{"_id":"5e1e24da8ebc3e4b5c63474d","slug":"aligarh-three-month-baby-found-in-train-aligarh-news-ali2240657165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़-बरेली पैसेंजर की बोगी में मिली तीन माह की बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़-बरेली पैसेंजर की बोगी में मिली तीन माह की बच्ची
विज्ञापन
अलीगढ़ बरेली पैसेंजर में मिली 3 महीने की बच्ची।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़-बरेली पैसेंजर की महिला बोगी से मंगलवार शाम को एक तीन माह की दिव्यांग बच्ची मिली। खाली बोगी में बच्ची के रोने की आवाज सुनकर यात्रियों ने जीआरपी को जानकारी दी। जीआरपी ने बच्ची को बरामद कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है। बच्ची के दोनों पैरों के घुटने खराब हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि शाम छह बजे छह नंबर प्लेटफार्म पर गाड़ी खड़ी थी। तभी इंजन से सटी महिला बोगी में एक बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने थाने पर सूचना दी। बच्ची नीले रंग का टोपा-स्वेटर पहने और सुनहरी रंग के कंबल में लिपटी थी।
चाइल्ड लाइन निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्रा का कहना है कि आशंका है कि बच्ची की दिव्यांगता के चलते कोई उसे छोड़ गया है। अगर, उसके परिवार वालों का सुराग नहीं लगता है तो उसे बाल गृह में भेजा जाएगा।
सीसीटीवी लगे नहीं, कैसे होगा खुलासा
एक साल की लक्ष्मी के अपहरण से लेकर उन्नाव के परिवार संग हुई मारपीट और अब एक मासूम को ट्रेन में छोड़े जाने का मामला सीसीटीवी न होने के कारण अधर में लटक गया है। प्लेटफार्म नंबर छह पर सीसीटीवी न होने के चलते मासूम को छोड़कर जाने वालों का सुराग जीआरपी नहीं लगा पा रही है।