{"_id":"61edb04a90db194d0a115418","slug":"aligarh-threatened-to-kill-congress-candidate-aligarh-news-ali283734596","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कांग्रेस प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कांग्रेस प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली।
अतरौली से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धर्मेंद्र लोधी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाला उन पर नामांकन वापस करने का दबाव बना रहा है। प्रत्याशी ने पुलिस से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।
अतरौली के गांव हेवतपुर निवासी डॉ. धर्मेंद्र लोधी वर्तमान में अलीगढ़ के अलापुर गढ़िया में रहते हैं। वह अतरौली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि 21 जनवरी की शाम 5:52 बजे व 6:13 बजे उनके पास एक फोन आया। धमकी दी कि तुझे चुनाव नहीं लड़ने देंगे।
अपना नामांकन वापस ले लो। धर्मेंद्र लोधी ने पूछताछ की तो फोन करने वाले ने गाली गलौज शुरू कर दी। 22 जनवरी को पुन: उसी नंबर से फोन आया और धमकी दी कि यदि नामांकन वापस नहीं लिया और क्षेत्र में प्रचार के लिए गए तो पूर्व बसपा प्रत्याशी धर्मेंद्र चौधरी की तरह जान से मार दिए जाओगे।
विज्ञापन
इस बात से उनके होश उड़ गए। धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि इससे वह भयभीत हैं। कोतवाली पुलिस और एसएसपी से मिलकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। सीओ अतरौली शिव प्रताप सिंह कहते हैं कि वैसे सीधे उनके संज्ञान में यह प्रकरण नहीं आया है। थाने में तहरीर दी गई है तो उसकी जांच कराई जाएगी। नामांकन जांच के बाद प्रत्याशी होने के नाते उन्हें सुरक्षा दी जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
- सत्ता पक्ष लगातार विपक्ष और खासकर कांग्रेस के प्रत्याशियों को निशाना बना रहा है। इससे साफ लगता है कि वह कांग्रेस से परेशान हैं। पहले सलमान इम्तियाज और अब धर्मेंद्र लोधी। इस मामले में हम आवाज उठाएंगे और पीछे नहीं हटेंगे। - ठा. संतोष सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष