{"_id":"61c22e25c5e59068eb124946","slug":"aligarh-those-with-criminal-history-will-have-to-give-manifesto-on-contesting-elections-city-office-news-ali2811772100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आपराधिक इतिहास वाले को चुनाव लड़वाने पर देना होगा घोषणापत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आपराधिक इतिहास वाले को चुनाव लड़वाने पर देना होगा घोषणापत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों में आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने पर राजनीतिक दलों को प्रारूप 7 सी भरने के अलावा घोषणा पत्र भी देना होगा। यह निर्देश मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अलीगढ़, आगरा, बरेली व झांसी मंडल में चल रही निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त डॉ. चंद्रभूषण कुमार ने दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि राजनीतिक पार्टियों से घोषणा पत्र लेने के बाद इसका कम से कम तीन बार सार्वजनिक तौर पर विज्ञापन कराया जाए। मतदान के दौरान जिले के 50 फीसदी बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था हो। स्वीप गतिविधियां बढ़ाई जाएं। कोशिश की जाए कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन के कामों की स्वयं मॉनिटरिंग करें। त्रुटि विहीन मतदाता सूची तैयार कराई जाए। दिव्यांग मतदाताओं व 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए आयोग ने पोस्टल बैलेट की वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। कार्मिकों को निर्धारित मानक के अनुसार फेस मास्क, सर्जिकल ग्लब्स, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था कराई जाए। कोविड प्रोटोकाल का पालन न होने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर राजनीतिक दलों द्वारा आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित करने पर प्रारूप सी7 भरवाएं और ऐसा प्रत्याशी चुनने का घोषणा पत्र भी लें। इसको तीन बार विज्ञापित भी करवाएं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का उत्सव है। कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। अलीगढ़ में 7 विधानसभाओं के अंतर्गत 1619 मतदान केन्द्रों में 3129 बूथ बनाए गए हैं।
एटा की 4 विधानसभाओं में 1176 मतदान केन्द्रों में 1643 पोलिंग बूथ, कासगंज के 3 विधान सभा क्षेत्रों में 813 मतदान केन्द्रों में 1233 पोलिंग बूथ एवं हाथरस के 3 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 840 मतदान केन्द्रों में 1399 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि 17 विधानसभाओं में तीन विधानसभाएं अलीगढ़ में कोल एवं शहर के साथ एटा में अलीगंज संवेदनशील है। तीनों पर नजर रखी जा रही है।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण में 1.40 लाख नये मतदाता जोड़े गए हैं। जनपद का जेंडर रेशियो बढ़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी प्रकार की कार्यवाहियां की जा रही हैं।