फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Those who disturb Holi and Shab-e-Barat will not be well

अलीगढ़ : होली व शब-ए-बरात पर गड़बड़ी करने वालों की नहीं होगी खैर

Sun, 13 Mar 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Those who disturb Holi and Shab-e-Barat will not be well
कोतवाली थाना में पीस कमेटी की बैठक करते सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
होली व शब-ए-बरात समेत विभिन्न त्योहारों को लेकर जिले में चार मई तक धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहारों पर गड़बड़ी करने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। शहर व देहात क्षेत्र के थानों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर लोगों से कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने बताया कि 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली, 19 मार्च को होली व शब-ए बरात, दो अप्रैल को चेटी चंद्र, पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राजा जयंती, 10 अप्रैल को रामनवमी, 14 अप्रैल को को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती एवं महावीर जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन

15 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 16 अप्रैल को ईस्टर सैटरडे, 17 अप्रैल को चंद्रशेखर जयंती, 18 अप्रैल को ईस्टर मंडे, 29 अप्रैल को जमात- अलविदा (अलविदा), रमजान का अंतिम शुक्रवार, तीन मई को ईद-उल-फितर व परशुराम जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों को लेकर शहर व देहात क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक
कोतवाली नगर में होली व शब-ए-बरात को लेकर शहर के कोतवाली, देहलीगेट व सासनीगेट क्षेत्र के धर्म गुरुओं, एस-10 डिजिटल वालंटियर व संभ्रांत नागरिकों की सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने त्योहारों को लेकर आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिले भर में सभी सीओ को थाना स्तर पर शांति समितियों की बैठक कर ने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed