फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: There were three more people with her husband in the murder of Aastha

अलीगढ़ : डॉ. आस्था अग्रवाल के कत्ल में पति के साथ तीन लोग और थे

Mon, 18 Oct 2021 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 18 Oct 2021 01:21 AM IST
सार

मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल की हत्या में पति के साथ मौके पर तीन लोग और थे। इसके ठोस सुराग पुलिस के हाथ लग गए हैं। इनके आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध उठाए हैं।

विज्ञापन
Aligarh: There were three more people with her husband in the murder of Aastha
डॉ. आस्था अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल की हत्या में पति के साथ मौका-ए-वारदात पर तीन लोग और मौजूद थे। इस बात के ठोस सुराग पुलिस के हाथ लग गए हैं। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध उठाए हैं और अरुण सहित अन्य आरोपियों की लोकेशन भी मिल गई है। इसी क्रम में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन


रमेश विहार में रहने वाली स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात डॉ. आस्था अग्रवाल का शव 13 अक्तूबर को उनके घर में फंदे पर लटकता मिला था। बाद में पता चला कि मंगलवार रात पति अरुण से झगड़े के बाद उनकी गला दबाकर हत्या की गई और घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए इस तरह शव लटकाया गया। आस्था की बहन की ओर से दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने उसी दिन से अरुण की तेजी से तलाश शुरू कर दी। कासिमपुर पावर हाउस में राधिका ऑक्सीजन प्लांट के संचालक अरुण और आस्था को लेकर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो इस घटना में तमाम रहस्य उजागर होते चले गए।
विज्ञापन


पांच दिन पहले ही शुरू कर दी थी साजिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में सामने आया कि अरुण ने करीब पांच दिन पहले इस वारदात की साजिश रचना शुरू किया। इसी क्रम में उसने अपने प्लांट से दो तीन दिन पहले ही आनन-फानन में माल बेचा है। अपने साथ तीन अन्य लोगों को आस्था की हत्या के लिए तैयार किया। वारदात के वक्त वे तीन लोग भी घर में ही थे। हालांकि, पुलिस को यह भी स्पष्ट हो गया है कि वे तीन लोग कौन थे। मगर पुलिस उनकी गिरफ्तारी होने तक इस तथ्य पर पर्दा डाले हुए है। झगड़े के दौरान बच्चों को दूसरे कमरे में बंद किया गया और फिर आस्था को मौत के घाट उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार टीमें दे रहीं दबिश
हत्या के बाद अरुण बच्चों को लेकर पहले कासिमपुर प्लांट की ओर भागा। मगर बाद में बच्चों को अपने भाई के घर छोड़कर दिल्ली की ओर गया। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस को अरुण व उसके साथियों की सटीक लोकेशन मिल गई है। इस आधार पर पुलिस की चार टीमें अलग-अलग शिमला, चंडीगढ़, दिल्ली और अपने जिले में रविवार देर रात तक दबिश दे रही थीं। संकेत हैं कि पुलिस गिरफ्तारी व खुलासे के बेहद करीब है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय इतना ही बताते हैं कि इस वारदात में काफी कुछ हाथ लग गया है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

लगता है बच्चों को डराया, इसलिए ज्यादा नहीं बोले
अब तक जो साक्ष्य पुलिस को मिले हैं और जो बातें बच्चों ने बताई हैं। उनमें काफी कुछ मिलान तो है, मगर बच्चों ने घर में घटना के समय तीन अन्य लोगों के होने की बात छिपाई है। इससे पुलिस मान रही है कि बच्चों को इतना डराया गया कि वे कुछ बताने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। इसे लेकर पुलिस का मानना है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के बयान के आधार पर बच्चों से एक बार फिर पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। बच्चों को सही बोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हो सकता है कि बच्चों के बयान से तथ्यों का स्पष्ट मिलान हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed