{"_id":"6127ddbe8ebc3e4940789abd","slug":"aligarh-there-should-be-such-a-system-that-people-of-one-family-vote-at-one-place-dm-city-office-news-ali27161851","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ऐसी व्यवस्था हो कि एक परिवार के लोग एक स्थल पर मतदान करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ऐसी व्यवस्था हो कि एक परिवार के लोग एक स्थल पर मतदान करें : डीएम
विज्ञापन
लक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक करती डीएम से?
- फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा निर्वाचन-2022 की तैयारियां तेज हो गई हैं। वर्तमान में मतदाता सूचियों एवं मतदेय स्थलों का पुनरीक्षण चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग से हाईटेक व्यवस्था के अनुरूप ऑनलाइन मतदाता कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा है कि मतदेय स्थल बहुत ही सरलता एवं सहजता के साथ बनाए जाएं, ताकि एक परिवार के सभी सदस्य एक ही बूथ पर मतदान कर सकें।
मतदेय स्थलों में संशोधन के प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। जिसमें जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा राजनैतिक दलों को मतदेय स्थलों के संशोधन संबंधी प्रस्ताव की प्रतियां दी गई। बताया गया कि ऐसे मतदेय स्थल जहां 1200 से अधिक मतदाता या जर्जर भवन हैं, वहां नया मतदेय स्थल बनेगा।
इसके लिए वह अपनी लिखित राय 31 अगस्त तक निर्वाचन कार्यालय को दे सकते हैं। डीएम ने सभी एसडीएम, आरओ, एआरओ को निर्देशित किया है कि वह बीएलओ के माध्यम से मतदाता एवं मतदेय स्थल पुनरीक्षण का कार्य समय से पूरा करें। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह सभी बूथों पर अपने एजेंट नामित कर सूची उपलब्ध दे दें, ताकि वहां तैनात बीएलओ से समन्वय स्थापित कर पुनरीक्षण का कार्य हो सके।
विज्ञापन
बैठक में आए नेताओं ने बताया कि एक घर के सदस्यों के वोट एक बूथ पर न होने से मतदान के दौरान काफी समस्या होती है। शहरी क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों में ऐसे कई मतदेय स्थल बताए गए, जहां मतदाताओं की संख्या एवं बूथ की संख्या अधिक है। इन्हीं क्षेत्रों में कई छोटे-छोटे सरकारी भवन एवं प्राथमिक विद्यालय हैं। बेहतर होगा कि एक बड़े मतदान केंद्र के स्थान पर मतदाताओं के निवास स्थान के नजदीक सरकारी भवनों में छोटे मतदान केंद्र बनाए जाएं ,ताकि मतदान में आसानी हो।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मालपाणी, एडीईओ कौशल कुमार, एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह, एसीएम संदीप केला, समस्त तहसीलदार, राजनैतिक दलों से पंकज पवार जिला महामंत्री भाजपा, राजकुमार शर्मा जिला सचिव सीपीआईएम, इदरीश मोहम्मद, इरफान खान मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल, अहमद सईद सिद्दीकी जिला उपाध्यक्ष सपा, अशोक सिंह मुख्य सेक्टर प्रभारी बसपा, वैभव गौतम महामंत्री महानगर भाजपा एवं यतेंद्र वाईके उपाध्यक्ष महानगर भाजपा उपस्थित रहे।