{"_id":"62ba0d00c7a13f329869902a","slug":"aligarh-the-rent-of-keeping-potatoes-in-cold-storage-reduced-by-ten-rupees-per-quintal-city-office-news-ali294837439","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कोल्ड स्टोरेज में आलू रखवाने का किराया दस रुपये प्रति क्विंटल घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कोल्ड स्टोरेज में आलू रखवाने का किराया दस रुपये प्रति क्विंटल घटा
विज्ञापन
गिर्राज किशोर गोदानी। अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष
- फोटो : CITY OFFICE
आलू उत्पादक किसानों की मांग पर सोमवार को भंडारण की दरों को पुनर्निधारित करते हुए पिछले साल की अपेक्षा 10 रुपये प्रति क्विंटल कम किराया तय किया गया है। अब सामान्य आलू भंडारण पर 240 रुपये एवं विशेष आलू भंडारण पर किसानों को 280 रुपये प्रति क्विंटल किराया देना होगा।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आलू उत्पादक किसानों और शीतगृह संचालकों के साथ समन्वय बैठक हुई। डीएम ने कहा कि शीतगृह संचालक एवं आलू उत्पादक किसान एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि किन्हीं कारणों से इंडस्ट्री नहीं चलती है तो इसका अर्थव्यवस्था के साथ ही रोजगार पर भी देखने को मिलेगा। डीएम ने आलू उत्पादकों व शीतगृह स्वामियों से अलग-अलग बातचीत कर पड़ोसी जनपद एटा, कासगंज, हाथरस, बुलंदशहर, मथुरा की आलू भंडारण दरों की जानकारी ली। डीएम ने किसान हित में सामान्य आलू भंडारण की दर 250 रुपये से घटाकर 240 रुपये और विशेष आलू (शुगर फ्री) की दर 290 रुपये से घटाकर 280 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया, जिसे शीतगृह संचालकों, आलू उत्पादकों एवं किसान संगठनों ने स्वीकार कर लिया।
बैठक में एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह एडवोकेट, किसान परिषद के विनोद सारस्वत, भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष गुलवीर सिंह, उपाध्यक्ष अजयवीर, प्रमोद कुमार वर्मा, अलीगढ़ कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी, सुमित अग्रवाल, आनंद शर्मा उर्फ मोनू, सतीश कुमार, विनीत केला, मनीराम शर्मा, तनुज सिंह, राजेश सिंह, अर्जुन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, देवेश, श्याम नारायन, पुलकित, मुकेश अग्रवाल, संजय गर्ग, अशोक गर्ग, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश तोमर, अजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह, शुुभम गोयल आदि समेत तमाम शीतगृह स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आलू भाड़ा कम करना औचित्य से परे : गिर्राज गोदानी
अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने प्रशासन के आलू भाड़ा कम करने के औचित्य पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ने पूरे प्रदेश में आलू भाड़ा 260 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था। अलीगढ़ के शीतगृह स्वामी किसानों के हित में पहले से ही 10 रुपये कम यानि 250 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा ले रहे हैं। हर साल आलू भाड़ा 31 दिसंबर को तय हो जाता है। इसके बाद भाड़ा सूची कोल्ड स्टोर पर प्रदर्शित कर दी जाती है। करीब छह माह बाद आलू भाड़े की दरों का पुनर्निर्धारण औचित्य से परे है। केवल नेतागिरी दिखाने के लिए आलू भाड़ा 10 रुपये और कम कराया गया है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज से करीब 35 हजार आलू उत्पादक किसान जुडे हुए हैं। इनमें से बमुश्किल 30-35 किसानों को ही छोटी-मोटी शिकायतें होती हैं। उन्होंने मांग रखी कि जो किसान शीतगृह स्वामियों से एडवांस रकम लेकर अपना माल समय से नहीं देते हैं या बकाये का भुगतान नहीं करते हैं, ऐसे किसानों पर जिला उद्यान अधिकारी और प्रशासन को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग रखी कि किसानों व आलू उत्पादकों के बीच होने वाले किसी भी प्रकार के विवादों के निपटारे के लिए अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के कम से कम तीन पदाधिकारियों शामिल किया जाए। संवाद