फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The draft of the master plan 2031 got approval from the government

अलीगढ़ : महायोजना 2031 के ड्राफ्ट को शासन से मिली मंजूरी

Fri, 24 Dec 2021 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The draft of the master plan 2031 got approval from the government
महानगर के सुनियोजित विकास के लिए तैयार की जा रही महायोजना 2031 के ड्राफ्ट को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब इसे आज होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। यहां सहमति मिलने के बाद ड्राफ्ट पर आम जन मानस से आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल ड्राफ्ट तैयार होगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने बताया कि शासन स्तर से महायोजना के ड्राफ्ट को स्वीकृति दे दी गई है। अब इसे एडीए की कमिश्नर गौरव दयाल की अध्यक्षता में शुक्त्रस्वार आज दोपहर तीन बजे से होने वाली 79वीं बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। बैठक में प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद शहर के लोगों से दावे एवं आपत्तियां मांगी जाएंगी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह तक आपत्तियां लेने और इनके निस्तारण के बाद फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। प्रस्तावित बोर्ड की बैठक को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। महायोजना के अलावा बोर्ड बैठक में अकेंद्रित कर्मचारियों के विनियमितीकरण के प्रस्ताव को भी रखा जाएगा। मुख्य मार्गों पर बने सभी भवनों का मुखौटा एक जैसे करने के लिए भी धारा 12 के तहत उपविधि को अंगीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed