फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh The Civil Bar Association election today

The Civil Bar Association: चुनाव आज, तीन पदों पर होगा मतदान, शाम को होगी मतगणना

Fri, 22 Aug 2025 10:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 10:50 AM IST
सार

अध्यक्ष पद पर सुधीर वार्ष्णेय व राम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश शर्मा व प्रेमपाल सिंह, सचिव पद पर संजीव शर्मा व रामकिशन तोमर आमने सामने हैं। इन तीनों पदों के लिए कुल 244 मतदाता मतदान करेंगे।

विज्ञापन
Aligarh The Civil Bar Association election today
वोटिंग (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

अलीगढ़ की दि सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव आज होगा। एसोसिएशन के तीन पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बाकी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया हो गई है। इसकी घोषणा भी मतगणना के बाद ही होगी।

विज्ञापन


प्रमुख निर्वाचन अधिकारी गोपाल शंकर शर्मा, सहायक पंकज वार्ष्णेय व विनय शर्मा ने बताया कि इस बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर सुधीर वार्ष्णेय व राम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश शर्मा व प्रेमपाल सिंह, सचिव पद पर संजीव शर्मा व रामकिशन तोमर आमने सामने हैं। इन तीनों पदों के लिए कुल 244 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन


मतदान सिविल बार सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित होंगे। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव के तीन पद व कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन तय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed