फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: textile businessman dies from Corona, 160 new patients found

अलीगढ़ : कोरोना से कपड़ा व्यापारी की मौत, 160 नए मरीज मिले

Sun, 06 Sep 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: textile businessman dies from Corona, 160 new patients found
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना से शनिवार को शहर के एक कपड़ा व्यापारी अशोक कुमार जिंदल (73) की मौत हो गई। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक 160 नये मरीज सामने आए। जबकि अतरौली, डीडीयू और प्राइवेट अस्पताल से 100 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। अब तक कुल 5180 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 3591 ठीक हो चुके हैं। 1560 मरीज सक्रिय हैं। शनिवार को 2606 संदिग्धों को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। अभी तक 107494 नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

व्यापारी अशोक कुमार जिंदल (73) निवासी कंपनी बाग, जीटी रोड का रेलवे रोड पर कपड़े का शोरूम है। कोरोना होने पर उनको परिवार वालों ने प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। शनिवार को उनकी हालत बिगड़ी तो डाक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। यहां से जाते समय रास्ते में खुर्जा के पास उनकी मौत हो गई। वह बीपी के मरीज थे। सीएमओ डा. बीपी सिंह कल्याणी ने मौत के संबंध में पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात को उनको मरीज की मौत की जानकारी हुई। यह जिले में 30वीं मौत हैं। इधर, मृतक के परिवार वालों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वह बेसुध हो गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक शनिवार को आई रिपोर्ट में बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के 6 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बेसवां स्थित एसबीआई की शाखा में 5 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। गांधी पार्क इलाके में 9, बन्नादेवी इलाके में 9 सहित 131 लोग जिलेभर में कोरोना संक्रमित पाए गए। डीएम के मुताबिक सभी संक्रमितों को लक्षणों के आधार पर कोविड अस्पताल या होम आईसोलेट के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की टीम को सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed