फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Ten jamatis of Firozabad and mosque Imam booked under epidemic act

अलीगढ़ : फिरोजाबाद के दस जमातियों और मस्जिद इमाम-प्रबंधक पर महामारी अधिनियम में दर्ज किया गया मुकदमा

Mon, 06 Apr 2020 08:00 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 06 Apr 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Ten jamatis of Firozabad and mosque Imam booked under epidemic act
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : जी पाल

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के जमातियों का प्रकरण सामने आने के बाद जिले में एक अप्रैल चले जमातियों के तलाशी अभियान में ऊपरकोट कोतवाली के गोविंद नगर फैज मस्जिद में पकड़े गए जमातियों और मस्जिद इमाम-प्रबंधक पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि यह जमाती चेकिंग के बाद से ही मेडिकल परीक्षण के बाद मस्जिद में क्वारंटीन हैं। मगर सूचना छिपाने के चलते इन पर महामारी अधिनियम आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मुकदमे में जो दस जमाती आरोपी हैं, वे सभी फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र सिंह के अनुसार तुर्कमान गेट चौकी प्रभारी अखिलेश प्रधान की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे के अनुसार एक अप्रैल को जिले भर में जमातियों की तलाश में जब चेकिंग अभियान चलाया गया तो इसी दौरान तुर्कमान गेट चौकी क्षेत्र के गोविंद नगर की फैज मस्जिद पुलिस टीम जांच को पहुंची।
विज्ञापन


वहां दस जमाती मौजूद मिले। जमातियों के अनुसार वह 12 मार्च से 20 अप्रैल तक के लिए फिरोजाबाद से यहां देहली गेट के जंगलगढ़ी की नोमान मस्जिद में जमात के लिए आए थे। चेकिंग के डर से वह वहां से निकलकर चुपचाप फैज मस्जिद आ गए और उन्हें मस्जिद इमाम व प्रबंधक ने शरण भी दे दी। मगर किसी भी स्तर से पुलिस प्रशासन को सूचना नहीं दी गई। पूछने पर भी उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस आधार पर तत्काल सभी को क्वारंटीन कराया गया और साथ में उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराकर मस्जिद व क्षेत्र को सेनेटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में अब अधिकारियों के निर्देश पर महामारी व लॉकडाउन के दौर में बिना सूचना के इनको एकत्रित रखने के आरोप में धारा 188, 249, 241 व महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन पर हुआ मुकदमा

  • मस्जिद इमाम साकिब पुत्र साबान निवासी देवबंद, सहारनपुर
  • मस्जिद प्रबंधक यासीन पुत्र नौसे निवासी गोविंद नगर, कोतवाली, अलीगढ़
  • मो. आमिर पुत्र इसरार अहमद निवासी शीतल खां, रसूलपुर, फिरोजाबाद
  • उमीद पुत्र मो. फरीद निवासी मुल्ला का नगला, मत्सेना फिरोजाबाद
  • मो. इरशाद पुुत्र मो. शरीफ अहमद निवासी मोहम्मदाबाद, टूंडला, फिरोजाबाद
  • सलीमुद्दीन पुत्र नसीमुद्दी निवासी मुल्ला का नगला, मत्सेना फिरोजाबाद
  • आसिफ पुत्र एजाज निवासी गालिब नगर, रसूलपुर, फिरोजाबाद
  • नासिर पुत्र डा. साहूकार निवासी मोहम्मदाबाद, टूंडला, फिरोजाबाद
  • मुस्ताक अहमद पुत्र सिराज खां निवासी राही नगर, रसूलपुर, फिरोजाबाद
  • जावेद पुत्र गरीब खां निवासी चिस्ती नगर, रामगढ़, फिरोजाबाद
  • हमीद पुत्र सद्दीक निवासी अब्बास नगर, रामगढ़, फिरोजाबाद
  • इमरान पुत्र बाहबुद्दीन निवासी गालिब नगर, रसूलपुर, फिरोजाबाद

एसएसपी की लोगों से अपील

एसएसपी मुनिराज ने कहा कि लोगों को लगातार आगाह किया जा रहा है कि जो भी लोग गैर जिलों, गैर प्रांत या गैर देश से आपके क्षेत्र में आए हैं, उनके विषय में सूचना दें। मगर लोग सूचनाएं देने के बजाय छिपा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह अब भी पुलिस प्रशासन को सूचना दें। घरों में सुरक्षित रहें। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed