फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Teacher molested a student of class two in a private school

अलीगढ़ : निजी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़

Sat, 30 Apr 2022 10:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Teacher molested a student of class two in a private school
खैर रोड स्थित संत आसाराम पब्लिक स्कूल करसुआ में पढ़ने वाली कक्षा दो की छात्रा से स्कूल की लाइब्रेरी में एक शिक्षक ने छेड़छाड़ की। परिवार वालों ने थाने में शिकायत की तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी शिक्षक स्कूल से भाग निकला।
विज्ञापन

वह बस में बैठकर आगरा की ओर जा रहा था लेकिन पीछा कर लोधा पुलिस ने हाथरस में ही उसे दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। घटना बृहस्पतिवार की है, जिसका खुलासा शनिवार को हुआ।
विज्ञापन

खैर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ननिहाल में रहकर संत आसाराम पब्लिक स्कूल करसुआ में कक्षा में दो में पढ़ रही है। छात्रा के नाना के अनुसार बृहस्पतिवार को स्कूल के पुस्तकालय में उनकी नातिन किताब लेने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां शिक्षक रामेश्वर निवासी खुशीनगर (वाराणसी) ने उससे छेड़छाड़ की। छात्रा ने कक्षा में पढ़ा रही शिक्षिका को यह बात बताई। शिक्षिका ने प्रधानाध्यापिका को और प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के प्रबंधक को सूचना दी।
आरोप है कि प्रबंधक ने इस बाबत किसी को कुछ न बताने की बात कहते हुए बच्ची को धमकाया। डरी-सहमी छात्रा दो दिन शांत रही । शनिवार की सुबह उससे स्कूल जाने के लिए परिवार वालों ने कहा तो रोते हुए स्कूल जाने से मना कर दिया।
नाना-नानी ने कारण पूछा तब उसने जानकारी दी। इस पर नाना-नानी अन्य परिवार वाले संत आसाराम पब्लिक स्कूल पहुंचे और शिक्षक की शिकायत की। आरोप है कि स्कूल परिसर में उनके साथ अभद्रता व मारपीट की कोशिश की गई। इसके बाद छात्रा के नाना ने पुलिस को सूचना दी।

- आरोपी शिक्षक को पीछा कर सादाबाद में बस से पकड़ लिया गया है। मामले में आरोपी के शिक्षक के विरुद्ध धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी लोधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed