{"_id":"62a2536d0fed8b26c06e7f3c","slug":"aligarh-taps-have-been-dry-for-a-week-dirty-water-used-to-come-earlier-aligarh-news-ali293524279","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एक सप्ताह से सूखे पड़े हैं नल, पहले आता था गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एक सप्ताह से सूखे पड़े हैं नल, पहले आता था गंदा पानी
विज्ञापन
जीवनगढ में पानी की समस्या को लेकर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं । संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 57 केलानगर में एक सप्ताह से नल सूखे पड़े हैं। । भीषण गर्मी में पानी के लिए लोगों को इधर उधर दौड़ लगानी पड़ रही है। पूरे वार्ड में इस समस्या से करीब 25 हजार लोग परेशान हैं। इलाके में सरकारी हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जो सही हैं उनमें पीला पानी आने की शिकायत है।
यह इलाका मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। इस इलाके में करीब 25 साल पुरानी पाइपलाइन से जलापूर्ति हो रही है। जर्जर पाइपलाइन में कई जगह पर लीकेज की भी समस्या है। एक सप्ताह पहले नलों में गंदे पानी की आपूर्ति होती थी, तीन माह से यहां जनता त्रस्त है।
नागरिकों का कहना है कि एक सप्ताह से इलाके में पानी का भयंकर संकट है। लोगों ने बताया कि वार्ड में न तो कोई सरकारी सबमर्सिबल है और न ही कोई ट्यूबवेल। पाइपलाइन इतनी पुरानी है कि वह जगह जगह से क्षतिग्रस्त है। इस पाइपलाइन में नाले का पानी घुस जाता है।
विज्ञापन
जो सप्लाई के समय घरों में आता है। वार्ड में दो साल पहले अमृत योजना के तहत पानी की पाइपलाइन डाली गई थीं, जिनसे साफ पानी आता है। वार्ड में हैंडपंप की संख्या भी कम है। शिकायत के बाद भी यहां हैंडपंप नहीं लग पाया।
पानी न होने से रोजमर्रा के कामों में भी लोगों को परेशानी हो रही है। महिलाएं पानी की तलाश में दूसरी जगहों का रुख करती हैं। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पार्षद से लेकर अधिकारियों से की है, लेकिन समस्या का अभी तक निराकरण नहीं हुआ है।
यह है स्थिति
- वार्ड 57 केलानगर
- वार्ड की आबादी 30 हजार।
- जल स्तर 200 से 250 फुट।
- 12 सरकारी हैंडपंप, इनमें 7 खराब हैं।
- वार्ड में एक पानी की टंकी से जलापूर्ति।
- टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
केलानगर वार्ड में सभी जगहों पर पानी की समस्या है। मुख्य रूप से अब्बास नगर, जीवनगढ़ और बारह बीघा में ज्यादा समस्या है। यहां एक सप्ताह से पानी ही नहीं आ रहा। अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हैं। जेई बहाना बनाते हैं और नगर आयुक्त के पास पार्षदों का फोन उठाने का समय नहीं है।
मधु रानी, पार्षद
- गंदे पानी की समस्या को लेकर टीम को निर्देशित कर दिया गया है। केला नगर में पानी की समस्या है। टीम घर - घर जाकर सर्वे करेगी। टैंकर भेजकर इलाके में जलापूर्ति कराई जाएगी। जल्द समस्या को निस्तारित कराया जाएगा।
अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
तीन महीने से केला नगर में गंदा पानी आ रहा है। जनता सड़क पर है। कई बार जाम भी लगा दिया, कोई सुनवाई नहीं। - समीना
पिछले एक सप्ताह से नल सूखे पड़े हैं। पानी की आपूर्ति ठप है। अधिकारियों से लेकर पार्षद से शिकायत की, कोई फायदा नहीं। -भूरे खां
वार्ड में गिने चुने हैंडपंप हैं, जिनमें आधे से ज्यादा तो खराब हैं। अब तो पानी ही नहीं आ रहा। - अमीना