{"_id":"5f8206ea8ebc3eefbb076075","slug":"aligarh-tappal-and-barauli-will-also-be-made-nagar-panchayats-the-government-asked-for-the-details-city-office-news-ali2459549166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: टप्पल और बरौली भी बनेंगी नगर पंचायतें, शासन ने मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: टप्पल और बरौली भी बनेंगी नगर पंचायतें, शासन ने मांगा ब्योरा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
नए वर्ष पर बरौली और टप्पल को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के आसार बनने लगे हैं। स्थानीय विधायकों के प्रस्ताव और उनकी सशक्त पैरवी के बाद शासन ने भी इसका संज्ञान लिया है। उप सचिव राजेंद्र मणि त्रिपाठी ने डीएम को पत्र भेज कर आगामी 15 दिसंबर तक इस संबंध में प्रकाशित विज्ञापन की प्रतिलिपि एवं आपत्तियों के निस्तारण की बिंदुवार रिपोर्ट मांगी है, ताकि पंचायत बनाने की शासकीय प्रक्रिया पूरी की जा सके।
फिलहाल कोरोना काल के चलते नई पंचायतों पर दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया में विलंब हुआ था, अब काम काज पटरी पर आने लगा है तो ये प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। दरअसल, विधायक दलवीर सिंह पिछले कई वर्षों से बरौली को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं, खैर विधायक अनूप प्रधान भी भविष्य को देखते हुए टप्पल को नगर पंचायत बनाने में पूरी दम लगा रहे हैं। क्योंकि अब विधानसभा चुनाव में वर्ष 2021 ही शेष है, 2022 में चुनाव होना है। ऐसे में विधायक जनता को भी कोई बड़ा विकास कार्य देना चाहते हैं।
खैर, पिछले दिनों शासन स्तर से जिला प्रशासन से नई पंचायतों से संबंधित प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसमें नई नगर पंचायत बनाए जाने के लिए आपत्तियों एवं सुझाव मांगे गए थे। ये आपत्तियां एवं सुझाव स्थानीय प्रमुख अखबारों में प्रकाशित होने थे। उप सचिव राजेंद्र मणि त्रिपाठी ने आगामी 15 दिसंबर तक विज्ञापन की प्रतिलिपि एवं आपत्तियों के निस्तारण की बिंदुबार रिपोर्ट मांगी है, ताकि उनका नियमानुसार निस्तारण कर नगर पंचायत बनाने की शासकीय प्रक्रिया आगे बढ़ सके।