फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Sword of action against four including deputy CMO for negligence

अलीगढ़ : लापरवाही पर डिप्टी सीएमओ सहित चार पर कार्रवाई की तलवार

Thu, 10 Sep 2020 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Sword of action against four including deputy CMO for negligence
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। विभागीय कार्यों में लापरवाही को लेकर डीएम ने डिप्टी सीएमओ सहित चार को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कोरोना समीक्षा बैठक की। पूर्व में सभी एमओआईसी को जननी सुरक्षा का लंबित भुगतान करने के निर्देश दिए गए थे। डीएम ने बताया कि लंबित प्रकरणों पर कोई काम न करने पर अतरौली व छर्रा के एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस देने के सीएमओ को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड व गोल्डन कार्ड की प्रगति कम होने पर नोडल अधिकारी/डिप्टी एसीएमओ खान चंद व आईटी मैनेजर को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। इन चारों का संतोषजनक जवाब नहीं आया तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के खाते न खुलने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सबसे कम प्रगति वाले खैर व लोधा एमओआईसी को अविलंब खाता खोलने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि एक सप्ताह के अंदर के व्यवस्था नहीं सुधरी तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिवार कल्याण की सेवाएं प्रदान करने हेतु हौसला साझेदारी के अंतर्गत निजी अस्पतालों के नवीनीकरण करने की अनुमति प्रदान की गई है। सभी एमओआईसी को निगरानी समितियों की समीक्षा करने के साथ-साथ प्रत्येक दिन दस में निगरानी समितियों से वार्ता कर रिपोर्ट सीएमओ को देने के निर्देश दिए हैं। होम्योपैथी के चिकित्सकों की ड्यूटी कोविड-19 में लगाए जाने का आदेश जारी किया है। सभी कोविड अस्पतालों के सीसीटीवी कैमरे कोरोना कंट्रोल रूम से 24 घंटे के अंदर जोड़ने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई तय है। बैठक में एसएसपी, सीडीओ, एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, एसडीएम कोल, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed