फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Student suspended for blackmailing and harassing girl students

अलीगढ़ : छात्राओं को ब्लैकमेल व परेशान करने के आरोप में छात्र निलंबित

Tue, 12 Apr 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Student suspended for blackmailing and harassing girl students
एएमयू की छात्राओं को ब्लैकमेल व परेशान करने के आरोप में एमए (अंग्रेजी) के छात्र अशहर सलीम अंसारी को निलंबित कर दिया गया। अनुशासन समिति ने यह कार्रवाई छात्राओं की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के मोहल्ला कुरैशी मार्ग महमूदाबाद निवासी व एमएम हॉल में रह रहे अशहर सलीम अंसारी पुत्र सलीम उद्दीन के खिलाफ छात्राओं ने परेशान करने की ऑनलाइन शिकायत प्रॉक्टर से की थी। छात्राओं ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया था कि छात्र अपने फोन से अमर्यादित मैसेज व कॉल करता है और ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है।
विज्ञापन

छात्र अशहर के खिलाफ शिकायतें 11 अप्रैल को शिकायत निवारण समिति अंग्रेजी विभाग के पास पहुंचीं। इसके बाद अंग्रेजी विभाग के चेयरपर्सन व डिप्टी प्रॉक्टर ने आरोपी छात्र को बुलाया, जहां कुलपति के आदेश पर उसे निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि छात्र अशहर के खिलाफ शिकायतें आई थीं, उसे चेतावनी देकर इस तरह का कृत्य न करने की नसीहत दी गई थी। बावजूद इसके उसमें कोई सुधार नहीं हुआ और छात्राओं को मैसेज और कॉल करता रहा। इसके बाद अनुशासन समिति ने उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed