{"_id":"629baa6abc976b25c46d4a6c","slug":"aligarh-station-a-class-but-passengers-have-to-buy-and-drink-water-city-office-news-ali293149727","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : स्टेशन ए श्रेणी का, मगर यात्रियों को खरीदकर पीना पड़ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : स्टेशन ए श्रेणी का, मगर यात्रियों को खरीदकर पीना पड़ रहा पानी
विज्ञापन
स्टेशन के नलों में नही है ठंडा पानी ---- अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो लगे चीलर प्लांट बंद।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है, लेकिन यहां पर यात्री सुविधाएं कोसों दूर हैं। प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर लगे चिलर प्लांट एक सप्ताह से खराब हैं और नलों से गर्म पानी आता है। ऐसे में यात्रियों को ठंडा पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इसके अलावा, स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट भी अक्सर बंद रहती हैं।
इसके चलते बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को बेहद असुविधा होती है। रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 25 से 30 हजार लोग यात्रा करते हैं। जून में आसमान से आग बरस रही है। पारा 40 डिग्री के पार है। गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर चिलर प्लांट लगे हैं।
दोनों प्लांट एक सप्ताह से खराब हैं। मजबूरी में यात्रियों को नलों से निकल रहे गर्म पानी को पीना पड़ रहा है या फिर स्टेशन पर वेंडर से ठंडे पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। इससे पानी बेचने वाले वेंडरों की चांदी कट रही है। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन पर लगीं स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट भी आए दिन बंद रहती हैं।
विज्ञापन
इससे बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को आवागमन में परेशानी होती है। यात्रियों के मुताबिक, स्वचालित सीढ़ियां सप्ताह में बमुश्किल एक या दो दिन ही चलती हैं या फिर रेलवे के किसी बड़े अफसर के निरीक्षण के दौरान इनका संचालन किया जाता है। यही हाल प्लेटफार्म संख्या दो व चार पर लगी लिफ्ट का है। ये भी अक्सर बंद रहती हैं। इस संबंध में दैनिक यात्री संगठन ने रेलवे अफसरों से शिकायत करते हुए स्वचालित सीढ़ियों का नियमित संचालन कराने की मांग की है।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि चिलर प्लांट क्यों बंद है, इस बारे में पता लगाकर उनको जल्द शुरू कराया जाएगा। साथ ही, बंद पड़ी स्वचालित सीढ़ियों व लिफ्ट को भी जल्द शुरू कराया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।