फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: SO Gonda line spot, Behmati outpost in-charge suspended

अलीगढ़ : एसओ गोंडा लाइन हाजिर, बेहमती चौकी प्रभारी निलंबित

Tue, 12 Apr 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: SO Gonda line spot, Behmati outpost in-charge suspended
गोंडा में जुआ जैसे गंभीर अपराध पर भी कार्रवाई न करने की गाज एसओ व इलाके के चौकी इंचार्ज पर गिरी है। एसएसपी ने एसओ को लाइन हाजिर करते हुए चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा जिले के अन्य आधा दर्जन कोतवालों को भी विभिन्न तरह की शिकायत व लापरवाही के चलते हटाया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गोंडा के बेहमती क्षेत्र में अपराध की सूचना अधिकारियों तक पहुंची थी, जिसकी जांच एसपी देहात द्वारा की गई और एएसपी पुनीत द्विवेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने जुआ पकड़ा। इसे लेकर माना गया कि थाना पुलिस के स्तर से जानबूझकर नियंत्रण नहीं किया गया। इसी आरोप में एसएसपी कलानिधि नैथानी के स्तर से एसओ अमरेश कुमार त्यागी को लाइन हाजिर किया गया है और बेहमती चौकी प्रभारी राजेश को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शिकायतों पर ये आधा दर्जन कोतवाल भी हटाए गए
इधर, अधिक संख्या में क्रास मुकदमे लिखने और खराब जनसुनवाई की शिकायत पर इंस्पेक्टर चंडौस सुरजन सिंह को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर इंस्पेक्टर छर्रा प्रमोद मलिक को चंडौस भेजा है। इसी तरह मडराक के चर्चित पशुओं को अवैध तरीके से पशुशाला में सुपुर्द करने के मामले में इंस्पेक्टर मडराक कुलदीप कुमार को लाइन हाजिर कर क्राइम ब्रांच से वीरेंद्र भारतीय को मडराक भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जांच को लेकर इंस्पेक्टर खैर प्रवेश कुमार व एसओ दादों जितेंद्र भदौरिया को लाइन हाजिर किया है। उनके स्थान पर चौकी प्रभारी सारसौल रवि चंद्रवाल को एसओ दादों, इंस्पेक्टर अतरौली प्रदीप कुमार को इंस्पेक्टर खैर बनाया है। वहीं एएसएचओ इगलास हरिविलास को इंस्पेक्टर छर्रा, बरला से उमेश कुमार को गोंडा, चौकी प्रभारी अतरौली गेट घनश्याम को एसओ बरला, टप्पल से देवेंद्र कुमार को इंस्पेक्टर अतरौली बनाया गया है।

- गोंडा को लेकर मिली गंभीर शिकात पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं अन्य कोतवाल बदले गए हैं। सभी को पूर्ण मनोयोग से काम करने के निर्देश हैं। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed