फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Shekha Lake on the world ornithology map

Aligarh: विश्व पक्षी विज्ञान नक्शे पर आई शेखा झील, अंतरराष्ट्रीय प्रवासी पक्षियों के लिए ठहराव स्थल है झील

Sun, 07 Dec 2025 04:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 04:35 PM IST
सार

शेखा झील पहली बार विश्व के पक्षी विज्ञान मानचित्र पर दर्ज हुई। इसके बाद बीएनएचएस के सहयोग से एक अन्य परियोजना में शेखा झील में एक बार-हेडेड गूंज को सैटेलाइट टेलिमेट्री एंटीना लगाकर ट्रैक किया गया।

विज्ञापन
Aligarh Shekha Lake on the world ornithology map
शेखा झील अलीगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में वन्य जीव विभाग के डीन रहे और न्यूजर्सी (अमेरिका) में रह रहे पक्षी वैज्ञानिक प्रोफेसर एचएसए याहिया ने कहा कि जिले की शेखा झील अब विश्व पक्षी विज्ञान नक्शे पर आ गई है।

विज्ञापन


शनिवार को उन्हाेंने कहा कि शेखा झील और इसके आसपास के इलाकों में पक्षी-विज्ञान संबंधी अध्ययन ने इस छोटे से जलाशय को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। वर्ष 2016 में घोषित पक्षी विहार शेखा झील भले ही क्षेत्रफल में सीमित है, लेकिन यह 70 से अधिक जलपक्षी प्रजातियों के लिए उत्कृष्ट भोजन और विश्राम स्थल साबित होती है।
विज्ञापन


एएमयू के विभिन्न विभागों के पास होने के चलते यह क्षेत्र शोधार्थियों के लिए अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा प्रायोजित “अलीगढ़ के कृषि महत्वपूर्ण पक्षी” परियोजना के दौरान वर्ष 1988 से 1990 के बीच शेखा झील में एक पायलट बर्ड-बैंडिंग अध्ययन संचालित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भरतपुर में पहले से रिंग किए गए प्रवासी पक्षियों की पुनः प्राप्ति हुई। साथ ही साइबेरिया से मास्को रिंग लगे कई पक्षी भी पुनः पकड़े गए। इसी खोज के साथ शेखा झील पहली बार विश्व के पक्षी विज्ञान मानचित्र पर दर्ज हुई। इसके बाद बीएनएचएस के सहयोग से एक अन्य परियोजना में शेखा झील में एक बार-हेडेड गूंज को सैटेलाइट टेलिमेट्री एंटीना लगाकर ट्रैक किया गया। यह पक्षी उड़ान भरते हुए पूर्वी चीन तक पहुंचा, जिससे यह प्रमाणित हुआ कि शेखा झील अंतरराष्ट्रीय प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण ठहराव स्थल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed