{"_id":"5f2878c48ebc3e9ffb2ece4a","slug":"aligarh-sex-racket-busted-in-sarsaul-area-city-office-news-ali240321520","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सरसौल क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सरसौल क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
विज्ञापन
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस रैकेट को जीजा और साले मिलकर चला रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह रैकेट काफी लंबे समय से चल रहा था। पुलिस को मकान से एक दर्जन से अधिक मोबाइल और सिम कार्ड मिले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
थाना बन्नादेवी पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि सरसौल क्षेत्र में एक मकान में कुछ युवक और दूसरे राज्यों की युवतियां हैं। यहां पर सेक्स रैकेट चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार आपत्ति भी जाहिर की लेकिन इस रैकेट का संचालक हमेशा अपने ऊंचे रसूख का हवाला देकर लोगों का मुंह बंद करा देता था। वहीं, सूचना पर बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर वहां मौजूद ग्राहकों और संचालकों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने वहां से एलमपुर की पिंकी, पश्चिमी बंगाल की पूजा, साईं विहार सारसौल निवासी बंटू, लक्षिमपुर निवासी लाला उर्फ हरपाल, एलमपुर निवासी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बंटू और भूपेंद्र आपस में जीजा साले हैं। यही लोग रैकेट का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि जीजा साले ने यह मकान किराए पर संजय नाम के किसी एक व्यक्ति से लिया है। इस मकान में अक्सर बाहर से लड़कियां आती थीं।
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि सारसौल क्षेत्र में एक सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। सूचना पर वहां छापा मारा जिसके बाद दो युवतियां और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक युवती मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है जो लंबे समय से यहीं पर रह रही है। यह युवती नोएडा और कानपुर भी रही है। सब को जेल भेज दिया है।