फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Serving patients wearing personal protection kit

अलीगढ़: पर्सनल प्रोटेक्शन किट पहनकर की मरीजों की सेवा

Sat, 08 Feb 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Serving patients wearing personal protection kit
अलीगढ़: पंडित दीन दयाल अस्पताल में कोरोना वायरस के मिलने के बाद मास्क पहनकर मरीजों को इलाज करते ड? - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस की दहशत, प्रोटेक्शन किट पहनकर इलाज कर रहे डॉक्टर
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध मरीज आने के बाद प्रोटेक्शन किट और एन95 मास्क का कर रहे इस्तेमाल
एक लीटर पानी में 30 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर धोया गया एंबुलेंस
अलीगढ़। पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आठ बेड के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के इलाज में डॉक्टर और स्टाफ एहतियात बरत रहा है। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पर्सनल प्रोटेक्शन किट और एन 95 मास्क पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं।
नगला जमालपुर के दंपती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनके इलाज के लिए डॉ. पी कुमार के अतिरिक्त एक नर्स, एक वार्ड ब्वाय, एक सफाईकर्मी को लगाया गया है। 8 घंटे बाद ड्यूटी बदलती है। डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी पर्सनल प्रोटेक्शन किट पहनकर ड्यूटी करते हैं। इसके अतिरिक्त एन 95 मास्क का उपयोग किया जा रहा है। बाकी लोग ट्रिपल लेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं। किट में गाउन, शू कवर, चश्मा आदि होता है। सिर ढका होता है और हाथ में ग्लब्स होते हैं। संदिग्ध मरीजों को लाने और ले जाने के लिए एक एंबुलेंस फिक्स कर दिया गया है। एंबुलेंस का ड्राइवर भी पर्सनल प्रोटेक्शन किट पहनकर वाहन चलाता है।
विज्ञापन

वायरस का फैलाव रोकने के लिए एक लीटर पानी में 30 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर एंबुलेंस को धोया गया। पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विमल कुमार गुप्ता ने बताया कि पर्सनल प्रोटेक्शन किट का प्रयोग सामान्यत: एचआईवी या हेपेटाइटिस बी के इलाज के दौरान किया जाता है। अस्पताल में बहुत दिनों बाद इसका इस्तेमाल हो रहा है। कुछ किट पहले से थे और कुछ कल ही मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed