फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: SDM will hear on the validity of the existing committee of the Bar Association

अलीगढ़ : बार एसोसिएशन की मौजूदा कमेटी की वैधता पर सुनवाई करेंगे एसडीएम

Sun, 31 Jul 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: SDM will hear on the validity of the existing committee of the Bar Association
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन की मौजूदा कमेटी की वैधता पर उठे सवालों को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार चिट फंड सोसाइटी ने एसडीएम को सुनवाई के लिए पत्र लिखा है। इस संबंध में बार के पूर्व अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता की ओर से चिट फंड सोसाइटी में शिकायत की गई, जिसमें कहा गया कि बार का पंजीकरण 7 फरवरी 2015 से पांच वर्ष के लिए वैध था।
विज्ञापन

21 जुलाई 2022 को मौजूदा महासचिव ने पंजीकरण नवीनीकरण का आवेदन किया गया है, जिसमें सभी मान्य दस्तावेज लगाए हैं। इस शिकायत में कहा गया कि बिना पंजीकरण के निर्वाचित इस कमेटी को अविधिक घोषित किया जाए।
विज्ञापन

इस पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने कहा कि एसडीएम कोल को प्रकरण संदर्भित किया गया है। उन्हें यह विवाद सुनने का अधिकार है। वे दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय को अवगत कराएं। इस मामले में महासचिव देवेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि ये आरोप निराधार हैं। मामले में हमें पक्ष रखना है। हम जवाब देंगे, जो लोग शिकायत कर रहे हैं, वे बार में हो रहे बेहतर कार्यों और चुनाव में हार से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed