{"_id":"5bba68b9867a5514ac26eed8","slug":"aligarh-sculptures-reaching-cities-far-from-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ऑनलाइन’ से दूर के शहरों तक पहुंचीं अलीगढ़ की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ऑनलाइन’ से दूर के शहरों तक पहुंचीं अलीगढ़ की मूर्तियां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mohit Agarwal, Artworker Businessman, Janakpuri
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीतल की मूर्ति कारोबार (आर्टवेयर) पर लक्ष्मी एवं गणेश मेहरबान है। दशहरा एवं दीपावली के कारण सात समंदर पार देशों से लेकर देश के विभिन्न प्रांतों में मूर्ति की अच्छी मांग है। इसकी वजह से मूर्ति निर्माताओं को दम मारने की फुरसत नहीं है। आनलाइन का विकल्प मिलने से आर्टवेयर का छोटे शहरों तक विस्तार हुआ है।
देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यहां का आर्टवेयर मशहूर है। देवताओं की पीतल की मूर्ति बेहद पसंद करते हैं। पूजा-अर्चना के अतिरिक्त ड्राइंग रूम में भी भगवान की मूर्ति लोग सजाते हैं। इसके अतिरिक्त उपहार के रूप में पीतल की मूर्ति को देने का क्रेज बढ़ा है। इसकी वजह से इसकी मांग में दिनो-दिन इजाफा हो रहा है। सबसे खास बात यह है कि अब आनलाइन मूर्ति कारोबार भी हो रहा है। इस फील्ड के जानकारों को अच्छी तरह मालूम है कि देश के चुनिंदा शहरों में ही आर्टवेयर के एक्सक्लूसिव शोरूम है। इसका कारोबार हार्डवेयर के दुकानों से ही होता आया है। आनलाइन बिक्री में इजाफा से आर्टवेयर कारोबार को छोटे शहरों तक फैलाने का स्पेस मिला है। इसकी वजह से निर्माता भी बेहद उत्साहित है।
प्रमुख बिंदु
- पं. बंगाल में 10 हाथ वाली मां दुर्गा की मूर्ति की अधिक मांग, यूपी में 8 हाथ वाली मां दुर्गा की मांग। प. बंगाल में काली की मूर्ति की अच्छी मांग होती है
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं बिहार में कमल पर विराजमान लक्ष्मी-गणेश की मांग
- दक्षिण भारत के राज्यों में सिंहासन, मां की चौकी पर विराजमान मूर्ति की मांग
- शेषनाग पर लेटे एवं खड़े लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति को सर्वाधिक पसंद किया जाता है। दुर्गा मां की 2 से लेकर 9 इंच तक की मूर्ति की सबसे अधिक मांग
- अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपहार में देने के लिए कारपोरेट जगत से मूर्तियों के अच्छे आर्डर। दशहरा को लेकर महाराष्ट्र में बुद्ध और अंबेडकर की मूर्ति की अच्छी मांग
ऑनलाइन का विकल्प मिलने से कारोबार को बहुत फायदा हुआ है। आज भी देश के छोटे शहरों में आर्टवेयर के एक्सक्लूसिव शो रूम नहीं है। हार्डवेयर की दुकानों से ही इसके कारोबार होते है। पूरे देश में अब एक नया वर्ग का उदय हुआ है जो हमलोगों के यहां से मूर्ति ले जाकर आनलाइन कारोबार कर रहे हैं।
- मोहित अग्रवाल, आर्टवेयर कारोबारी, जनकपुरी
दशहरा एवं दीपावली को लेकर बहुत अच्छे आर्डर है। स्थानीय स्तर पर भी जबर्दस्त मांग है। अभी सभी लोग आर्डर पूरे करने में लगे हैं। लक्ष्मी, गणेश, दुर्गा, काली की मूर्ति एवं दीपक आदि की मांग अधिक है। मूर्तियों की मांग में प्रांतीय परंपरा एवं पसंद भी असर डालते हैं।
- अर्पित मित्तल, आर्टवेयर कारोबारी, सेंटर प्वाइंट
मेरा अधिकतर कारोबार राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में है। बहुत अच्छे आर्डर है। उसे पूरा करने में जुटे हुए हैं। जीएसटी लगने के बाद थोड़ा व्यवधान आया था लेकिन अब सब पटरी पर लौटने लगा है। वर्तमान समय में सबसे अधिक लक्ष्मी, गणेश एवं दीपक की मांग है।
- कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, आर्टवेयर कारोबारी, अचल रोड