फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Screws on the property of two more liquor smugglers

अलीगढ़ : दो और शराब तस्करों की संपत्ति पर शिकंजा

Sun, 29 Aug 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Screws on the property of two more liquor smugglers
जहरीली शराब कांड में पुलिस स्तर से चल रही संपत्ति जब्तीकरण कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अब दो और शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए उनके बैंक खाते सीज कराए गए हैं, जिनमें 38 लाख 75 हजार रुपये की नकदी जब्त की दी गई है। इन दोनों में से एक भाजपा नेता रिंकू पाठक हैं, जबकि दूसरा ऋषि का मुनीम है। इन दोनों की संपत्तियों को भी अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति माना गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शासन के निर्देश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के क्रम में शराब माफिया भाजपा नेता रविंद्र पाठक उर्फ रिंकू पाठक, ऋषि के मुनीम सतीश कुमार उर्फ खुराना द्वारा अवैध रूप से अपमिश्रित शराब व्यापार से बैंकों में जमा धनराशि 38 लाख 75 हजार दो सौ चौरानवे रुपये जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रिंकू पाठक पर क्वार्सी के चंदनिया में हुई मौतों के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। इसी तरह सतीश पर जवां में मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों की संपत्तियों का सत्यापन कराने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब्त संपत्ति -
- रविंद्र पाठक के एक्सिस बैंक खाते में जमा 1,77,581.67 रुपये। पंजाब नेशनल बैंक खाते में जमा 2530998.50 रुपये। भारतीय स्टेट बैक खाते में जमा 467711.12 रुपये। बंधन बैंक खाते में जमा 625012 रुपये।

- सतीश कुमार उर्फ खुराना के भारतीय स्टेट बैंक खाते में जमा 73991 रुपये।
- अब तक माफिया विपिन, मुनीष, ऋषि, अर्जुन, विक्रम, नीरज, अनिल आदि की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई अभी जारी है और आगे भी कुछ की संपत्तियां जब्त होना शेष है। यह प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed