फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Scam in village Chowdhana's cowshed, order for recovery

अलीगढ़ : गांव चौधाना की गोशाला में घोटाला, रिकवरी के आदेश

Fri, 12 Jun 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Scam in village Chowdhana's cowshed, order for recovery
ग्राम पंचायत चौधाना में गोशाला के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद हुई जांच में पता चला है कि गोशाला में 405 गाय हैं। जबकि भरण पोषण के नाम पर 650 गायों का खर्चा लिया जा रहा है। एसडीएम ने आगामी भरण पोषण राशि से 7 लाख 14 हजार 990 रुपये की रिकवरी करने के आदेश दिए हैं। लेकिन घोटाले के लिए जिम्मेदार प्रधान व पशुपालन अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने से ग्रामीणों में असंतोष है। उन्होंने मामला उच्चस्तर पर उठाने का एलान किया है।
विज्ञापन

गांव चौधाना ग्राम पंचायत में गोशाला का संचालन ग्राम पंचायत समिति करती है। पिछले दिनों गांव के सोनू सारस्वत ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि गोशाला में 380 गाय हैं लेकिन प्रधान व पशुपालन विभाग के अफसरों की मिली भगत से पशुपालन विभाग से 650 गायों के भरण पोषण का भत्ता वसूला जा रहा है। एसडीएम खैर ने तहसीलदार से जांच कराई तो गोशाला में 405 गाय मिली। यह भी पता चला कि पूर्व में बीडीओ खैर और पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने जांच की थी। जांच रिपोर्ट में गायों की संख्या 465 बताई गई।
विज्ञापन

एसडीएम खैर अंजुम बी ने बताया कि इस मामले में 714990 रुपये का गड़बड़झाला पता चला है। यह राशि प्रधान से समायोजन के रूप में वसूली जाएगी। आने वाले समय में गोशाला को मिलने वाले अनुदान के पैसे से इसकी कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता असंतुष्ट
शिकायतकर्ता एसडीएम की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि जब गोशाला के अनुदान के पैसे की कटौती होगी तो यहां मौजूद गोवंश के चारे की व्यवस्था कैसे होगी। जब प्रधान, डॉक्टर और ग्राम पंचायत सचिव घोटाला किया गया है तो उनके द्वारा गोशाला को क्यों संचालित कराया जा रहा है। उनके खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज नहीं करायी गई। इसके खिलाफ ग्रामीण डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed