फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Sandeep Gupta murder case: 25-25 thousand reward on Ankush-Dushyant

अलीगढ़ : संदीप गुप्ता हत्याकांड : अंकुश-दुष्यंत पर 25-25 हजार का इनाम

Thu, 30 Dec 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Sandeep Gupta murder case: 25-25 thousand reward on Ankush-Dushyant
अलीगंज के मशहूर लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता उर्फ संदीप लाला हत्याकांड का खुलासा करने के बाद पुलिस उसे अंजाम देने और दिलाने वालों के पीछे लग गई है। एसएसपी ने फिलहाल अंकुश व दुष्यंत के सिर पर 25-25 हजार रुपये का इनाम का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस टीमें गैर प्रांतों के लिए रवाना की गई हैं। अब तक की जांच में अंदेशा है कि यह गैंग हत्या को अंजाम देने के बाद पलवल के रास्ते हरियाणा या फिर दिल्ली के रास्ते किसी अन्य प्रांत रवाना हुआ है, क्योंकि यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल पर इनके निकलने के विषय में कोई इनपुट नहीं मिला है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रामघाट रोड स्थित गांधी आई तिराहे पर 27 दिसंबर की देर शाम पश्चिमी यूपी के मशहूर सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की उस समय हत्या हुई थी। जब उन्होंने अपनी गाड़ी पान मसाला व पानी लेने के लिए रुकवाई थी। इसी दौरान नीले रंग की बलेनो से उतरे शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने उजागर किया कि संदीप की हत्या उनके रिश्ते के दामाद अंकुश व उसके पिता ट्रांसपोर्टर राजीव अग्रवाल निवासी साईं विहार सारसौल ने कराई है। हत्या कराने में अंकुश का मोटर गैराज संचालक रामघाट रोड का दोस्त दुष्यंत चौधरी भी शामिल रहा है।
इसी दिशा में काम करते हुए पुलिस ने राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया, जबकि अंकुश व दुष्यंत फरार हैं। पुलिस जांच में दोनों के तीन अन्य स्थानीय दोस्तों के नाम भी पुलिस के पास आए हैं। वे भी घटना के वक्त अपनी अपनी गाड़ियों में शूटरों को गाइड करते और संदीप की लोकेशन बताते चल रहे थे।
इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को दो मुख्य आरोपी अंकुश व दुष्यंत पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इधर, देर रात एसएसपी की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस की पांच टीमें इनकी गिरफ्तारी के अभियान में जुट गई हैं। टीमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड के अलावा पश्चिमी यूपी के जिलों में इनके विषय में इनपुट तलाशने में जुटी हैं।
सबसे पहले टोल नाके, रेलवे व मेट्रो स्टेशन और मोटर गैराज देखे जा रहे हैं। देर शाम तक के इनपुट के अनुसार ये लोग जेवर टोल से नहीं गुजरे हैं। ऐसे में पुलिस मान रही है कि या तो ये पलवल के रास्ते हरियाणा में घुसे होंगे या फिर दिल्ली ऐसे रास्तों से पहुंचे हैं, जहां टोल नहीं पड़ते। इसी दिशा में आगे काम किया जा रहा है। कुछ करीबियों के नंबर रडार पर लिए गए हैं।

-घटना कराने वाले मुख्य आरोपी अंकुश व दुष्यंत की गिरफ्तारी फोकस में है। उनके पकड़ते ही हत्या करने वाले, मददगार व अन्य साथ में शामिल लोगों के नाम उजागर हो जाएंगे। टीमें अपना काम कर रही हैं। कई टीमें गैर प्रांतों में भेजी गई हैं। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed