{"_id":"61cb59408a91cc41ed5b713e","slug":"aligarh-salary-of-secretaries-who-did-not-leave-charge-stopped-aligarh-news-ali281753844","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : चार्ज न छोड़ने वाले सचिवों के वेतन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : चार्ज न छोड़ने वाले सचिवों के वेतन पर रोक
विज्ञापन
जिला पंचायत राज विभाग ने तबादले के बाद भी पुरानी पंचायताें से चार्ज न छोड़ने के मामले में एक ग्राम पंचायत पंचायत अधिकारी व 11 सचिवों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिले में पंचायत सचिवों के ग्राम पंचायत व ब्लाक स्तर पर तबादले हुए थे। इनमें कुछ सचिवों ने तो आदेशों के बाद तत्काल अपना चार्ज छोड़ दिया।
वहीं, कुछ सचिव दो महीने गुजरने के बाद भी पंचायतों को नहीं छोड़ रहे हैं। शिकायतें मिल रही थी कि कुछ सचिव संबंधित पंचायतों से तबादला होने के बाद भी लगातार भुगतान आदि काम कर रहे हैं। इन सभी का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। अब इन एक दर्जन सचिवों के वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।
इनमें अकराबाद ब्लाक के सचिव आलोक कुमार, कुंवर पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, मुजीब अहमद, इगलास से लाल सिंह, गंगीरी से उदयवीर सिंह, चंडौस से शशि प्रकाश यादव, गोंडा से मोनू, बिजौली से रोहन सिंह, चंडौस से गोविंददास व गोंडा से राजीव दीक्षित शामिल है। इनके अलावा गोंडा के सचिव रहे सुरेंद्र सिंह की एडीओ पंचायत पद पर पदोन्नति हुई है। बावजूद इसके वह सचिव पद का भार नहीं छोड़ रहे थे। उनका भी वेतन रोका गया है।