Rinku Singh: देश के लिए खेलते नजर आए अलीगढ़ के पहले क्रिकेटर रिंकू सिंह, परिजन हुए भावुक
शुक्रवार को जैसे ही शाम 7:30 बजे, वैसे ही रिंकू सिंह के परिजन और खेल प्रशंसक टीवी स्क्रीन या मोबाइल पर मैच देखना शुरू कर दिया। स्क्रीन पर रिंकू के दिखते ही बहन, भतीजे बोल उठते, ये रिंकू भैया, रिंकू चाचा। आयरलैंड की पारी खत्म होने के बाद भारतीय बल्लेबाज मैदान पर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर की शान क्रिकेटर रिंकू सिंह ने शुक्रवार को देश के लिए खेलते नजर आए। डबलिन में टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ जब नीली और पसंदीदा 35 नंबर की जर्सी में रिंकू को टीवी स्क्रीन पर देखा, तो परिजन भावुक हो गए। मैच शुरू होते ही परिजन और खेल प्रशंसक टीवी सेट के पास खेल प्रशंसक बैठ गए। वह अलीगढ़ के पहले क्रिकेटर हैं, जो भारतीय टीम में खेल रहे हैं। बारिश के चलते मैच बीच में रुक गया। डकवर्थ लुईस के आधार पर भारतीय टीम दो रन से मैच जीत गई।
आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद खेल प्रशंसकों और परिजनों को रिंकू सिंह की बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार था। शुक्रवार को जैसे ही शाम 7:30 बजे, वैसे ही रिंकू सिंह के परिजन और खेल प्रशंसक टीवी स्क्रीन या मोबाइल पर मैच देखना शुरू कर दिया। स्क्रीन पर रिंकू के दिखते ही बहन, भतीजे बोल उठते, ये रिंकू भैया, रिंकू चाचा। आयरलैंड की पारी खत्म होने के बाद भारतीय बल्लेबाज मैदान पर आए।
यशस्वी और तिलक वर्मा के आउट होने के बाद रिंकू सिंह के क्रीज पर उतरने की खेल प्रशंसकों ने उम्मीद लगाई थी, लेकिन संजू को बल्लेबाजी करने भेजा गया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और खेल रुक गया। इससे परिजन और खेल प्रशंसक मायूस हो गए। शहरभर में रिंकू सिंह के खेलने की चर्चा रही। खेल प्रेमियों ने रिंकू सिंह के मैच को लेकर खुश नजर आया। भारतीय टीम में रिंकू के पदार्पण की खबर सुनते ही खुशी से उछल पड़े।
खेल प्रेमियों के बोल
अलीगढ़ के क्रिकेट इतिहास में 18 अगस्त का दिन बहुत यादगार है। रिंकू सिंह का भारत की टीम में खेलना बहुत बड़ी बात है। -अजय शर्मा, खेल प्रशंसक
रिंकू ने आईपीएल से भारतीय टीम तक का सफर तय किया है। रिंकू ने अलीगढ़ को क्रिकेट जगत में एक नई पहचान दी है। -निखिल, खेल प्रशंसक
अलीगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का 18 अगस्त को सपना पूरा हो गया। रिंकू सिंह को भारतीय टीम में देखकर दिल खुश हो गया। -विनय अग्रवाल, खेल प्रशंसक
शहर की शान रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गए। यह शहरवासियों के लिए एक गर्व का क्षण है। -दीपक, खेल प्रशंसक
पसंदीदा 35 नंबर की जर्सी में नजर आए रिंकू
भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए शहर की शान रिंकू सिंह पसंदीदा 35 नंबर की जर्सी में आयरलैंड के खिलाफ नजर आए। वह आईपीएल में 35 नंबर की जर्सी पहनकर कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) खिलाड़ी और अलीगढ़ महानगर के रहने वाले रिंकू सिंह के लिए 35 नंबर की जर्सी भाग्यशाली है। 35 नंबर की जर्सी के लिए रिंकू सिंह प्रयासरत थे।
अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल में प्रशिक्षुओं ने देखा मैच
भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी-20 मैच को अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल में रिंकू सिंह के प्रशिक्षक मसूदुज्जफर अमीनी, संरक्षक अर्जुन सिंह फकीरा, रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने प्रशिक्षु क्रिकेटरों के साथ मैच देखा। रिंकू के क्षेत्ररक्षण पर प्रशिक्षुओं ने तालियां बजाईं। जब रिंकू सिंह अलीगढ़ होते हैं, इसी स्कूल के मैदान पर अभ्यास करते हैं।