फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh's Bike Rider Ferrata will be the world's tallest street in Ladakh

लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची सड़क पर फर्राटा भरेंगे अलीगढ़ के बाइक राइडर

Wed, 16 May 2018 02:14 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 16 May 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
Aligarh's Bike Rider Ferrata will be the world's tallest street in Ladakh
पत्रकारों से वार्ता करते नितिन घुट्टी व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
एडवेंचर और बाइक राइडिंग एक साथ हो तो क्या कहने..? अलीगढ़ के छह युवक सैनिकों को सम्मान देने के लिए अनोखी यात्रा पर निकल रहे हैं। मंगलवार को सेंटर प्वाइंट स्थित एक रेस्टोरेंट पर नितिन कुमार घुट्टी ने बताया कि अलीगढ़ के संजीव वार्ष्णेय, दुष्यंत सिंह, राजेश वार्ष्णेय, मनीष गुप्ता बिट्टू और अतरौली से यतेंद्र वार्ष्णेय इस बाइक यात्रा पर 12 जून को रवाना होंगे। 
विज्ञापन


18 दिन चलने वाली इस यात्रा में लगभग 4000 किलोमीटर का लंबा सफ र तय होगा। यात्रा सैनिकों को समर्पित होगी। जोखिम भरे क्षेत्रों में रहने वाले उन सैनिकों की दैनिक गतिविधियों को देखने व उनके जज्बे को समझना, इसका मुख्य उद्देश्य होगा। यात्रा बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा बनाई लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची रोड खारदुंगला से होकर गुजरेगी। जो 17582 फीट की ऊंचाई पर है।
विज्ञापन


बुलेट बाइक से होने वाली इस यात्रा में टेंट, प्राथमिक उपचार और पेट्रोल भी साथ में ले जाना होगा। पहले दिन अलीगढ़ से रवाना होकर रूपनगर तक लगभग 426  किलोमीटर का सफर तय होगा। दूसरे दिन रूपनगर से मनाली तक का 267  किमी का जोखिम भरा रास्ता तय होगा। इस यात्रा में प्रतिदिन परमिशन भी लेनी होगी। क्योंकि ये क्षेत्र अति संवेदनशील है। यात्रा मनाली, केलोंग, एसरचू, एलेह एनुब्रा, वैली, पांगोंग लेक, एत्सो मोरिरि, चंद्र ताल से गुजरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed