फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh's Anshika playing Sita in Delhi

Aligarh: दिल्ली में सीता का किरदार निभा रही अलीगढ़ की अंशिका, कथक नृत्य में कर चुकी हैं नाम

Thu, 29 Sep 2022 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 01:51 AM IST
सार

शहर के मोहल्ला श्यामनगर की बेटी अंशिका अग्रवाल देश- विदेेश में अपनी कत्थक कला का शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में पंजाबी बाग में बृहस्पतिवार से होने वाली रामलीला में माता सीता का किरदार निभाएगी। वहां के श्रीराम भारतीय कला केंद्र से कत्थक का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के दर्शकों के साथ रामलीला समिति के पदाधिकारियों का स्नेह उन्हें बार-बार अलीगढ़ आने पर मजबूर कर देता है।

विज्ञापन
Aligarh's Anshika playing Sita in Delhi
दिल्ली में आयोजित रामलीला में माता सीता की किरदार करती अलीगढ़ श्याम नगर की अंशिका अग्रवाल । - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

शहर के मोहल्ला श्यामनगर की रहने वाली अंशिका अग्रवाल दिल्ली में होने वाली प्रसिद्ध रामलीला में माता सीता का किरदार निभाएंगीं। वे एक प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना भी हैं। दिल्ली के पंजाबी बाग में रामलीला बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


अंशिका अलीगढ़ से इंटरमीडिएट के बाद दिल्ली में पढ़ाई कर रही हैं। डीयू से कत्थक में एमए के बाद अब पीएचडी की तैयारी कर रहीं हैं। दिल्ली के श्रीराम प्रशिक्षण केंद्र के कलाकारों के जरिए यह रामलीला आयोजित की जाती है। जिसमें अंशिका ने इस किरदार की जिम्मेदारी संभाली हुई है।
विज्ञापन


अंशिका ने बताया कि उन्होंने शहर के एक सीबीएसई स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली गईं। वहां के श्रीराम भारतीय कला केंद्र से कत्थक का प्रशिक्षण ले रही हैं। इस केंद्र के जरिए ही उन्हें रामलीला में सीता का किरदार निभाने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश - विदेश में जमा चुकी हैं धाक
अंशिका देश- विदेश में कत्थक की प्रस्तुति दे चुकी हैं। आगरा के ताज महोत्सव, जयपुर महोत्सव, कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव, गोवा के सांस्कृतिक मेले, उदयपुर, देहरादून के सांस्कृतिक महोत्सव में भी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

रामलीला के सारे किरदार उनके संस्थान के कलाकार ही निभाते हैं। पांच साल पहले उन्हें रामलीला में किरदार निभाने को कहा गया तो पूरी उत्सुकता के साथ उन्होंने इस किरदार को निभाया। अब लगातार माता सीता का किरदार निभा रही हैं। अंशिका ने डबल मास्टर तबला में भी डिप्लोमा किया है। अंशिका दूरदर्शन की एक ग्रेडेड कलाकार हैं।


आगरा की अनु शर्मा अलीगढ़ में निभा रहीं सीता का रोल
आगरा की बीटेक उत्तीर्ण अनु शर्मा अलीगढ़ में चल रहे रामलीला महोत्सव में पिछले चार साल से सीता का किरदार निभा रही हैं। अनु का कहना है कि माता सीता का धैर्य और त्याग उनके लिए प्रेरणास्रोत है। इसके बलबूते वह इस किरदार को बेहतर तरीके से निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के दर्शकों के साथ रामलीला समिति के पदाधिकारियों का स्नेह उन्हें बार-बार अलीगढ़ आने पर मजबूर कर देता है। दर्शकों के प्यार के साथ लोग उन्हें आदर सत्कार भी देते हैं। इससे उन्हें काफी खुशी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed