{"_id":"6586f109577788e61a04c1f7","slug":"aligarh-s-akrabad-farmer-pratap-singh-honored-by-cm-yogi-adityanath-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान दिवस: अलीगढ़ के किसान प्रताप सिंह को सीएम ने किया सम्मानित, वैज्ञानिक तरीके से कर रहे हैं खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान दिवस: अलीगढ़ के किसान प्रताप सिंह को सीएम ने किया सम्मानित, वैज्ञानिक तरीके से कर रहे हैं खेती
Sat, 23 Dec 2023 08:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 23 Dec 2023 08:09 PM IST
सार
अलीगढ़ के अकराबाद में तेहरा गांव के किसान प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मान दिवस पर बिल्लारी, मुरादाबाद में सम्मानित किया। किसान प्रताप सिंह को यह सम्मान अरहर की फसल के बेहतर उत्पादन के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
किसान प्रताप सिंह को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले के अकराबाद ब्लॉक के तेहरा गांव के किसान प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस पर बिल्लारी, मुरादाबाद में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। किसान प्रताप सिंह को यह सम्मान अरहर की फसल के बेहतर उत्पादन के लिए दिया गया है। उन्हें इसके लिए तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान प्रताप सिंह ने बताया कि वे पिछले कई सालों से वैज्ञानिक तरीके से खेती कर रहे हैं । इस बार उन्होंने अरहर की उपास -120 किस्म की फसल की बुबाई की थी। इससे फसल की पैदावार प्रति हेक्टेयर 25 क्विंटल पैदा हुई है। अच्छी उपज के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुल 18 किसानों में उन्हें भी चुना गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर वे अभिभूत हैं। इससे उन्हें और भी बेहतर फसल उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहन मिला है।
विज्ञापन