फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Ruckus after Durga idol was vandalized in Jalali Garhi Mata temple

अलीगढ़: जलाली के गढ़ी माता मंदिर में दुर्गा मां की मूर्ति तोड़े जाने के बाद बवाल, पुलिस ने समझाकर शांत कराया

Mon, 11 Apr 2022 01:36 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, जलाली (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलाली (अलीगढ़) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 11 Apr 2022 01:36 AM IST
सार

कस्बे के मजरा नगला नजीब अली से करीब 300 मीटर दूर लतीफ गाजी के खेत में पीपल के पेड़ के नीचे सैकड़ों वर्ष पुराना देवी माता का मंदिर है, जो गढ़ी वाली चामड़ माता के नाम से प्रसिद्ध है। रविवार दोपहर के बाद लोगों ने देखा कि मूर्ति का कंधा टूटा हुआ है। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन
Aligarh Ruckus after Durga idol was vandalized in Jalali Garhi Mata temple
जलाली में दुर्गा मां की मूर्ति खंडित - फोटो : pixabay

विस्तार

रामनवमी पर रविवार की दोपहर कस्बे के सैकड़ों वर्ष पुराने देवी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति किसी ने क्षतिग्रस्त की। कंधे के ऊपर का टूटा हुआ हिस्सा मंदिर परिसर में ही मिला। इस पर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लोगों को मूर्ति को बदलवाने का आश्वासन देते हुए शांत कराया। थाना पुलिस रात में विचरण करने वाले किसी पशु के मंदिर में घुसने से मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की बात कह रही है।

विज्ञापन


कस्बे के मजरा नगला नजीब अली से करीब 300 मीटर दूर लतीफ गाजी के खेत में पीपल के पेड़ के नीचे सैकड़ों वर्ष पुराना देवी माता का मंदिर है, जो गढ़ी वाली चामड़ माता के नाम से प्रसिद्ध है। खेत मालिक भी मंदिर के प्रति आस्थावान है और उन्होंने मंदिर के इर्द-गिर्द करीब 3-4 मीटर की जगह छोड़ रखी है। लोगों का कहना है कि रविवार की सुबह से मंदिर में भीड़ थी। तब तक मूर्ति सही थी। दोपहर में किसी ने मूर्ति के कंधे से ऊपर का हिस्सा तोड़ा है जो परिसर में ही पड़ा मिला।

विज्ञापन

दोपहर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने क्षतिग्रस्त मूर्ति देखी तो खबर पूरे कस्बे में फैल गई। मंदिर में एकत्रित होकर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। वार्ड सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह शीलू ने सूचना दी तो थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कस्बा चौकी में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और उनकी जानकारी देने का आह्वान किया।

आबादी से दूर जंगल में मंदिर है, जिसमें देवी की मूर्ति पहले से ही खंडित है। आशंका है कि रात में कोई जंगली जानवर मंदिर में घुसा जिससे यह घटना हुई है।
-राजेश कुमार, इंस्पेक्टर हरदुआगंज।

एक माह में मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की तीसरी घटना

कस्बे के मंदिरों में मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की एक माह में यह तीसरी घटना है। 11 मार्च को वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान मंदिर की गुमटी क्षतिग्रस्त होने के बाद 21 मार्च को आबादी के बीचोंबीच ग्रामीण बैंक वाली गली स्थित मंदिर में श्रीराम की मूर्ति का किसी ने दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया था। वह मूर्ति पुलिस ने बदलवा दी थी, लेकिन मूर्ति कैसे टूटी? इस पर किसी नतीजे में पुलिस नहीं पहुंच सकी है। लोगों का कहना है कि मूर्ति बदलवाना समस्या का निदान नहीं है। ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed