फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh rucks

अलीगढ़ बवालः 302 उपद्रवियों को नोटिस

Wed, 26 Feb 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh rucks
सीएए एवं एनआरसी के विरोध में रविवार एवं सोमवार को हुए उपद्रव पर प्रशासन सख्त हो उठा है। सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से मंगलवार को एक ही दिन में अकेले कोतवाली क्षेत्र के 302 लोगों को पाबंदी नोटिस जारी किए गए हैं। जबकि पूर्व में जारी नोटिसों के बावजूद हाजिर न होने वाले 200 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। इधर एसीएम द्वितीय न्यायालय से हाजिर न होने वाले 30 उपद्रवियों के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएए एवं एनआरसी के विरोध में रविवार को जमकर उपद्रव हुआ था। इस दौरान ऊपरकोट, बाबरी मंडी, घास की मंडी, जमालपुर, जीवनगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में उपद्रवियों ने पुलिस पर जमकर पथराव एवं फायरिंग की। सोमवार को भी कई इलाकों में पथराव आदि घटनाएं हुईं। उपद्रवियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से अकेले कोतवाली क्षेत्र के 302 महिला पुरुषों को नोटिस जारी कर दिए गए। जबकि पूर्व में जारी नोटिसोें के बावजूद जमानत न कराने वाले 200 लोगों के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। इधर नोटिसों को तामीला कराने के लिए पुलिस भी मुस्तैद हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली के पुलिसकर्मी नोटिसों को साथ की साथ तामीला करते नजर आए। बताते चलें कि सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से पूर्व में करीब 2700 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण इनमें से अधिकांश को नोटिस तामील ही नहीं हुए। इधर एसीएम द्वितीय न्यायालय से नोटिस के बावजूद जमानत कराने न आने वाले क्वार्सी क्षेत्र के 30 लोगों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए गए हैं। जबकि करीब इतने ही लोगों के नोटिस तामीला के लिए क्वार्सी पुलिस को पत्र लिखा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस के बावजूद जमानत न कराने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed