फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh RPF's ASI and constable assaulted AMU students both accused suspended after uproar

Aligarh: आरपीएफ के एएसआई और सिपाही पर एएमयू छात्रों से मारपीट, हंगामे के बाद दोनों आरोपी निलंबित

Thu, 23 Jun 2022 11:45 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 23 Jun 2022 11:45 AM IST
सार

फरक्का एक्सप्रेस में साथी छात्र को बिठाने पहुंचे तीन छात्रों के साथ प्लेटफार्म पर ही आरपीएफ दरोगा और सिपाही ने मारपीट कर डाली। छात्रों के साथ मारपीट की खबर पर सैकड़ों छात्र स्टेशन पर आ गए। काफी हंगामा होने के बाद आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Aligarh RPF's ASI and constable assaulted AMU students both accused suspended after uproar
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ दरोगा और सिपाही पर छात्रों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसके बाद मामला शांत हो सका।

विज्ञापन


गुरुवार को एएमयू छात्रों ने कई घंटे तक जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि फरक्का एक्सप्रेस में साथी छात्र को बिठाने पहुंचे तीन छात्रों के साथ प्लेटफार्म पर ही आरपीएफ दरोगा और सिपाही ने मारपीट कर डाली। छात्रों के साथ मारपीट की खबर पर सैकड़ों छात्र स्टेशन पर आ गए। वे दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रॉक्टोरियल टीम भी आ पहुंची। छात्रों के गुस्से को देखते हुए आरोपी दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल निवासी छात्र शाहिद को फरक्का एक्सप्रेस से अपने घर जाना था। शाहिद को ट्रेन में बिठाने को तीन साथी छात्र स्टेशन पहुंचे थे। रात करीब 12:30 बजे ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में काफी भीड़ थी। जैसे-तैसे साथी छात्रों ने शाहिद को ट्रेन में सवार कराया। वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तभी प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के एएसआई प्रेमपाल और सिपाही कुलदीप ने रोक लिया। उन्होंने तीनों से प्लेटफार्म टिकट मांगा। छात्रों ने खुद का परिचय देते हुए बताया कि वे एएमयू के छात्र हैं, साथी छात्र को ट्रेन में बिठाने आए थे। आरोप है कि इसी बात पर आरपीएफ कर्मियों ने पहले उनसे अभद्रता शुरू कर दिया कि उनके साथ मारपीट भी कर डाली।


पीड़ित छात्र ने इस मामले में अपने साथियों को जानकारी देने के साथ एएमयू इंतजामिया को जानकारी दे दी। सूचना पर बड़ी संख्या में छात्र स्टेशन पर आ गए और दोषी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। प्रॉक्टोरियल टीम स्टेशन पर पहुंच गई। फोन पर ही रेलवे अफसरों से बातचीत की गई। इसके बाद आरोपी एएसआई प्रेमपाल और सिपाही कुलदीप को निलंबित करने की घोषणा हुई। तब कहीं जाकर हंगामा शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed