फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Rotary Club Aligarh Central celebrated the installation ceremony

रोटरी क्लब अलीगढ़ सेंट्रल ने मनाई इंस्टालेशन सेरेमनी

Fri, 12 Aug 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Rotary Club Aligarh Central celebrated the installation ceremony
रोटरी क्लब अलीगढ़ सेंट्रल की इंस्टालेशन सेरेमनी में मंचासीन पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
रोटरी क्लब अलीगढ़ सेंट्रल की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन शहर के एक होटल में क्लब के सभी सदस्यों की मौजूदगी में किया गया। मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन अग्रवाल रहे। समारोह की शुरुआत गायत्री महामंत्र से हुई।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डीजीई विवेक गर्ग, डीजीएन नीरव निवेश अग्रवाल एवं डीआरएफसी शरत चंद्रा ने नए रोटेरियन को बताया कि रोटरी एक और एक के नियम पर काम करती है। यदि कोई अपने शहर में कोई बड़ा काम करना चाहता है जिसकी लागत 24 लाख रुपये आती है तो उसमें 12 लाख लोकल से और 12 लाख रोटरी फाउंडेशन से मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोटरी इस साल सर्वाइकल कैंसर पर अपना अभियान चला रही है। रोटरी प्रौढ़ लोगों को साक्षर बनाने का भी काम कर रही है और उनका उद्देश्य सरकार के साथ मिलकर 2025 तक भारत को संपूर्ण साक्षर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोटरी विश्व की दूसरी ऐसी एनजीओ है जो अपने स्तर से बड़े-बड़े काम कर रही है। नवनियुक्त अध्यक्ष सीए दिवाकर वार्ष्णेय ने क्लब सदस्यों से सहयोग मांगा। 2022-23 के लिए क्लब के सेक्रेटरी विवेक गुप्ता, कैशियर पीयूष गर्ग एवं मीडिया प्रभारी त्रिलोकी नाथ वार्ष्णेय को सर्वसम्मति से चुना गया।
क्लब एडवाइजर रोटे. अखिल अग्रवाल, क्लब फाउंडेशन चेयर रोटे. नागेंद्र सिंह, सचिव विवेक गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि क्लब स्कूलों को गोद लेकर उनमें फर्नीचर, पंखे कंप्यूटर एवं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने के साथ ही शिक्षक दिवस पर स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित करेगा।

यहां शुभि वार्ष्णेय, सुधा सिंह, भावना, पुरुथि, कीर्ति माहेश्वरी, लक्ष्मी देवी, मेघा गर्ग, नम्रता सिंह, ऋचा जिंदल, तृप्ति गुप्ता, एकता अग्रवाल, चारू सहाय, पीयूष गर्ग, सर्वेश गुप्ता, प्रतुल वार्ष्णेय, गतांशु सिंह, रोटे. सुरेंद्र राजपूत, अभय माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed