फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Robbery noise in Pratibha Colony, in-laws accused of robbery

अलीगढ़ : प्रतिभा कॉलोनी में डाके का शोर, ससुरालियों पर लूट का आरोप

Sun, 09 Jan 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Robbery noise in Pratibha Colony, in-laws accused of robbery
प्रतिभा कॉलोनी स्थित जयप्रकाश मित्तल के घर डकैटी की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी कुलदीप सिं - फोटो : CITY OFFICE
बन्नादेवी क्षेत्र की प्रतिभा कालोनी में शनिवार देर रात एक किसान के घर में परिवार को कथित तौर पर बंधक बनाकर डाका डालने का शोर मचाया गया। एसपी सिटी व सीओ सहित पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। घंटों तक चली जांच के बाद गृहस्वामी परिवार ने बेटी के ससुरालियों पर लूट का आरोप मढ़ते हुए तहरीर दे दी है। अब नामजद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बरला क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर के किसान जयप्रकाश लंबे समय से प्रतिभा कालोनी में मकान बनाकर रहते हैं। उनका बेटा सागर गुरुग्राम की कंपनी में इंजीनियर है। बांदीकुई राजस्थान में ब्याही बेटी सरिता कुछ माह से ससुराल में विवाद के चलते अपने दो बेटों गोलू व सौरभ संग यहीं मायके में रह रही है। पहले बताया कि शनिवार देर शाम करीब आठ बजे बेटी सरिता बच्चों के लिए मोहल्ले में ही दुकान पर सामान लेने चली गई।
विज्ञापन

तभी करीब आधा दर्जन बदमाश घर घुस गए। इस दौरान लॉबी में बैठकर टीवी देख रहे जयप्रकाश और उनकी पत्नी सुधा पर बदमाशों ने तमंचे तान दिए और गोली मारने की धमकी देते हुए तीन बदमाश दूसरे कमरे में घुस गए। अलमारी खंगालना शुरू कर दिया। इसी बीच सरिता लौटी तो बदमाशों ने उसे हाथ पकड़कर घर में खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे भी कमरे में धकेल दिया। फिर तसल्ली से घर की तलाशी ली और घर में रखे 6.25 लाख रुपये नकद, सरिता व सुधा के शरीर पर पहने जेवरात उतरवाकर मेनगेट का बाहर से कुंडा लगाकर भाग गए। जाते समय परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे से दूसरे कमरे में भी शिफ्ट करके गए। तब सुधा ने जंगले से शोर मचाया और आसपास के लोग जमा हुए।
फिर बाहर से दरवाजा खोला गया। पड़ोसियों के फोन से पुलिस को सूचना दी गई। खबर पर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, सीओ द्वितीय मोहसिन खान व इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पंहुच गए। पुलिस को लूटे गए सामान की कीमत 8 से दस लाख रुपये बताई गई है।
जमीन के बयाने के रुपए रखे थे
जयप्रकाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दो दिन पहले ही उसने गांव की जमीन का सौदा किया है। उसके बयाने के करीब छह लाख रुपये घर पर ही रखे थे। इससे लग रहा है कि कोई करीबी या परिचित हो सकता है।
चेहरे पर थे मास्क, मामा कहने पर बच्चे को दिए रुपये
डकैती डालने आए बदमाशों की उम्र 25 से 30 वर्ष मानी जा रही है। सभी के चेहरे पर मास्क व हाथों में ग्लब्स थे। कमरे की चाभी मांगते समय जयप्रकाश ने जब ऐतराज जताया तो बदमाश ने उसे धमकाते हुए बैड पर धकियाकर पटक दिया था।
इस पर सरिता के बड़े पांच वर्षीय बेटे सौरभ ने रोते हुए बदमाश से कहा कि मामा हमारे नाना को क्यों मार रहे हो। इस पर बदमाश ने जाते समय सौरभ से कहा कि हम तेरे मामा हैं, इसलिए हमारी तरफ से 500 रुपये रख ले। रुपये देने के बाद बदमाश चले गए।
बच्चों ने की पुष्टि, मां ने दी लूट की तहरीर
सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार पूछताछ में बच्चों ने स्वीकारा है कि उसके पिता व चाचा आदि आए थे। इसके बाद महिला ने अपने पति रवि, देवर सोनू व उसके दोस्त दिनेश आदि के खिलाफ घर में घुसकर लूटपाट कर ले जाने की तहरीर दी है। देर रात उस तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शनिवार सुबह ही गुरुग्राम नौकरी ज्वाइन करने गया सागर भी खबर पर लौट आया है। उसने भी बातचीत में सही तथ्यों पर जानकारी दी है।

- पहले पूछताछ में छह बदमाशों के विषय में बताया। दूसरे दौर की वार्ता में जयप्रकाश की बेटी ने तीन लोग होना बताया है। ससुरालियों से विवाद में चार माह पहले मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उसके पति के धमकी भरे फोन भी आ रहे थे। आरोप है कि इसी क्रम में उन लोगों ने ये वारदात की है। सीसीटीवी में कुछ भी कैद नहीं पाया गया है। तहरीर मिल गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।-कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed