फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Robbery from nursing home worker

अलीगढ़ : नर्सिंग होमकर्मी से लूटपाट

Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Robbery from nursing home worker
आगरा रोड स्थित एक नर्सिंग होम के कर्मचारी से शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने भुकरावली पुल के पास लूट कर ली। यह घटना उस समय हुई, जब वह गांव से बाइक पर ड्यूटी जा रहा था। तभी बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे मोबाइल, पर्स व जंजीर आदि लूट ली।
विज्ञापन

कौरह रुस्तमपुर के विनयप्रताप नर्सिंग होम में सेवारत हैं। रोजाना की तरह वे गांव से देर शाम करीब सवा सात बजे बाइक पर ड्यूटी के लिए निकले। जैसे ही वे भुकरावली पुल पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और लात मारकर बाइक गिरा दी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने ने विनय पर तमंचे सटाकर गले से सोने की जंजीर, मोबाइल व पर्स झपट लिया। जिसमें करीब 600 रुपये व अन्य कागजात थे। इसके बाद बाइक की चाभी पुल से नीचे खेत में फेंक दी। बदमाशों के जाने के बाद विनय ने पहले अपनी चाभी खोली। फिर वे बाइक लेकर खेरेश्वर पहुंचे। जहां पुलिस को जानकारी दी। मामले में देर रात विनय की ओर से बन्नादेवी में लिखित तहरीर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार दंपती को घेरकर शीशा तोड़ा
विष्णुपुरी में शुक्रवार देर रात कार सवार दंपती को बाइक सवारों ने घेरकर रोकने का प्रयास किया। जब वे नहीं रुके तो बाइक आगे लगाकर कार रोकी और फिर ईंट से कार का पिछला शीशा तोड़कर भाग गए। सुरेंद्र नगर निवासी मनोज पाठक की गूलर रोड पर ससुराल है।
ससुराल में गमी होने के चलते उनकी पत्नी आभा पाठक व बेटा गूलर रोड मायके में थे। देर रात करीब 12 बजे मनोज अपनी पत्नी व बेटे को लेकर कार से घर आ रहे थे। वे सेंटर प्वाइंट से रामघाट रोड की ओर बढ़े, तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें इशारे से रोकने का प्रयास किया। मगर वे नहीं रुके। फिर रामघाट रोड पर बाइक बराबर लगा दी। इस पर भी मनोज ने गाड़ी नहीं रोकी।

विष्णुपुरी के बाहर आते ही उन्होंने बाइक आगे लगाकर कार रुकवा दी। जब मनोज ने पूछा तो बोले कि आप हमारा मोबाइल तोड़ आए हैं, अपनी गाड़ी से। इसी बीच वहां कुछ अन्य राहगीर आ गए। जिन्हें देख बाइक सवार मनोज की गाड़ी का शीशा तोड़कर भाग गए। मामले में तहरीर दे दी गई है। माना जा रहा है कि बहाने से गाड़ी रुकवाकर वे लूट करना चाहते होंगे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed