फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh remained the coldest in January for the seventh time in 80 years

Aligarh Weather: 80 साल में सातवीं बार जनवरी में सबसे ठंडा रहा अलीगढ़, शीतलहर बढ़ा रही परेशानी

Fri, 26 Jan 2024 03:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 03:09 AM IST
सार

जनवरी महीने में ठंड ने रिकार्ड तोड़ दिया है। अगर पिछले 80 साल पर नजर डाली जाए, तो 25 जनवरी सातवीं बार सबसे ठंडा दिन रहा। छह बार तक अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस से कम तक पहुंच गया है। अनुमान है कि 29 जनवरी तक कोहरे के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
Aligarh remained the coldest in January for the seventh time in 80 years
ठंड में गर्म कपड़ों से लदे दिखे बच्चे और बड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में कड़ाके की सर्दी ने इस बार पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर कर दिए हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. अशरफ अली के अनुसार जनवरी में अलीगढ़ में वर्ष 1944 से लगातार तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। अब तक यहां सिर्फ छह बार ही जनवरी में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। इस बार सातवीं बार अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन

कोहरा
25 जनवरी को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के चलते यातायात प्रभावित रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। डॉ. अशरफ अली ने बताया कि 29 जनवरी तक कोहरे के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

कोहरे में ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों देरी से पहुंचीं ट्रेनें  

रेलवे ने कोहरे को देखते हुए लिच्छवी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। महाबोधि एक्सप्रेस 19 घंटे, कैफियात एक्सप्रेस 14 घंटे, सीमांचल 13 घंटे, मगध एक्सप्रेस आठ घंटे, कालका एक्सप्रेस सात घंटे, नंदन कानन पांच घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस व पूर्वा एक्सप्रेस चार-चार घंटे की देरी से पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed