फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Relationship's brother-in-law committed suicide

अलीगढ़ : रिश्ते के जीजा-साली ने की आत्महत्या

Sat, 28 Aug 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Relationship's brother-in-law committed suicide
अलीगढ़ : सारसौल पटाखा गोदाम वाली गली में जीजा साली द्वारा आत्महत्या करने के बाद विलाप करतीं महिला - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल पटाखे वाली गली में रिश्ते के जीजा-साली ने जहर खाकर और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। खबर पर पुलिस भी जांच पड़ताल के लिए पहुंच गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथमदृष्टया दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और परिवारों में विरोध होने के कारण आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
सारसौल नगला मुरारी का चंद्रपाल लोडर टेंपो चलाता है। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह वह भाड़ा लेकर निकल गया था। घर पर बड़ी बेटी रश्मि (18) और पत्नी मीरा (38) थी। छोटी बेटी रचना (15)स्कूल चली गई थी। करीब नौ बजे मीरा सारसौल तक दवा लेने जाने की कहकर घर से चली गई और दोपहर तक नहीं लौटी। दोपहर 1 बजे रचना स्कूल से लौटी और बड़ी बहन से मां के विषय में पूछा तो बताया कि मम्मी दवा लेने गई हैं।
विज्ञापन

इस पर मां का फोन मिलाया तो फोन बंद मिला। इस पर दोनों बहनों का माथा ठनका और छोटी बेटी मां को देखने अपने रिश्ते के मौसा जयप्रकाश के घर पटाखे वाली गली में पहुंची। घर का मुख्य दरवाजा बाहर से खुला था, जबकि अंदर के कमरे का दरवाजा अंदर की ओर भिड़ा था। उसने दरवाजा खोलकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी मां का शव बेड के सहारे जमीन पर पड़ा था, जबकि जयप्रकाश (45) का शव पंखे पर फंदे से झूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रचना ने शोर मचाते हुए अपने पिता को फोन मिलाया तो चंद्रपाल वहां दौड़ते हुए पहुंच गए। शोरशराबे पर भीड़ जमा हो गई। खबर पर एसपी सिटी, सीओ द्वितीय, इंस्पेक्टर बन्नादेवी सहित फील्ड यूनिट भी पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में चंद्रपाल ने अपनी पत्नी व जयप्रकाश के बीच पिछले करीब पांच वर्ष से प्रेम संबंध की बात स्वीकारी। जांच में पाया गया कि घटना के समय जयप्रकाश अपने घर में अकेला था, उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर रक्षाबंधन पर मायके विजयगढ़ के गांव बिस्तौली गई थी। खबर पर वह भी यहां पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम केंद्र भिजवा दिया। सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया साफ हुआ है कि जयप्रकाश व मीरा में कई साल से प्रेम संबंध थे। इसे लेकर दोनों परिवारों में विवाद भी था। शुक्रवार को जयप्रकाश से मिलने मीरा आई, जहां उन्होंने या तो किसी विवाद पर या फिर एक साथ न रह पाने की वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया। दोनों की आत्महत्या से मौत के विषय में मीरा की बेटी ने लिखित तहरीर दी है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed