फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh ranked second in revenue receipt

अलीगढ़ः राजस्व प्राप्ति में अलीगढ़ रहा दूसरे स्थान पर

Sun, 05 Dec 2021 01:35 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
मदिरा बिक्री से प्राप्त राजस्व मामले में कासगंज जिला मंडल में अव्वल रहा है। अलीगढ़ ने दूसरा स्थान पाया है। यह खुलासा शनिवार को कमिश्नरी में कमिश्नर गौरव दयाल एवं आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में हुआ। आबकारी आयुक्त ने कम वसूली वाले आबकारी निरीक्षकों को चेतावनी देते हुए वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



समीक्षा में पाया गया कि नवंबर में अलीगढ़ प्रभार के जनपदों में 96.97 प्रतिशत की राजस्व प्राप्ति कर कासगंज जनपद अव्वल रहा। जबकि 94.34 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति कर अलीगढ़ द्वितीय एवं 92.12 प्रतिशत प्राप्ति कर एटा तृतीय स्थान पर रहा। अंतिम स्थान 81.34 प्रतिशत प्राप्ति के साथ हाथरस जनपद को मिला।
विज्ञापन



इस माह अलीगढ़ में 75, कासगंज में 44, हाथरस में 41 एवं एटा में 40 अभियोग दर्ज किए गए। इसके सापेक्ष अलीगढ़ में 2136 बल्क लीटर, कासगंज में 1074 बल्क लीटर, हाथरस में 978 बल्क लीटर एवं एटा में 276 बल्क लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। आयुक्त ने निर्धारित राजस्व प्राप्ति के लिए प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई पर जोर दिया। बैठक के बाद आयुक्त ने जिले में स्थित वेब आसवनी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर संयुक्त आयुक्त आगरा जोन महेंद्र सिंह, उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ वीके सिंह, प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त डा. सतीश चंद्र, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed