{"_id":"61c62e857057cc4a7105868b","slug":"aligarh-proposal-of-master-plan-2031-passed-in-ada-board-meeting-city-office-news-ali281444965","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एडीए बोर्ड बैठक में महायोजना 2031 का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एडीए बोर्ड बैठक में महायोजना 2031 का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सुनियोजित विकास के लिए समर्पित महायोजना 2031 का प्रस्ताव जिला स्तर पर पारित हो गया है। शुक्रवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की 79वीं बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मंडलायुक्त ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के चंडौस एवं टप्पल इलाके में औद्योगिक विकास की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
दोपहर तीन बजे से कमिश्नरी सभागार में हुई बोर्ड बैठक में महायोजना 2031 का प्रारूप तैयार करने वाली संस्था आल इंडिया इंस्टीट्यूट फॉर लोकल सेल्फ गवर्मेंट की टीम लीडर संतोष चौधरी ने एलईडी स्क्रीन पर महायोजना प्रस्तुत की। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि जिले के संगठनात्मक एवं संरचनात्मक विकास और जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए आधारभूत नागरिक अवस्थापना सुविधाएं विकसित किए जाने की जरूरत है।
एडीए को नवीन औद्योगिक इकाईयों की स्थापना, आयात एवं निर्यात की दृष्टि से विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी परियोजनाएं प्रारंभ करनी होंगी। तभी सुनियोजित विकास संभव हो सकेगा। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास चंडौस व टप्पल क्षेत्र में भी इंडस्ट्री डेवलपमेंट की संभावना तलाशी जाएं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने प्रवर्तन कार्य में तेजी लाकर प्राधिकरण की आय को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी, एडीएम सिटी राकेश पटेल, प्रभारी सचिव अर्जुन सिंह तोमर, ओएसडी अंजुम बी, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह एवं बोर्ड के सदस्य चौधरी देवराज सिंह मौजूद रहे।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- कृषि भूमि को पेट्रोल पंप व वर्कशाप के उपयोग के लिए स्वीकृति
- आवासीय योजनाओं की भूमि दरों इस साल रहेंगी यथावत
- हरदासपुर में प्रस्तावित अतिथि गृह के शमन मानचित्र को स्वीकृति
- छेरत में 25 एकड़ भूमि कृषि भूमि का सामुदायिक सुविधाओं में होगा उपयोग
- पेंशन भोगी कर्मचारियों के लिए सप्तम वेतन के हिसाब से स्वीकृत
- महायोजना 2031 में कई बदलाव हो रहे हैं। इस पर जनवरी में आपत्तियां मांगी जाएंगी। शेखा झील क्षेत्र को संरक्षित किया जा रहा है। यहां अब कोई भी बड़ा निर्माण कार्य नहीं हो सकेगा। प्रमुख मार्गों पर पेट्रोल पंप, होटल व रेस्टोरेंट के लिए जगह आरक्षित की जा रही है। - गौरांग राठी, उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण